Budget 2026 Time: कितने बजे आएगा बजट? जानें कहां देख सकते हैं रियल टाइम अपडेट्स
Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। ये पहला मौका है कि संडे को बजट पेश किया जा रहा है। इस आर्टिकल में जानिए बजट कितने बजे पेश होगा और मिनट-टू-मिनट लाइव कैसे और कहां देखें...

Union Budget क्या है?
यूनियन बजट भारत सरकार का सालाना वित्तीय बयान है, जिसे संसद में पेश किया जाता है। ये बताता है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की आमदनी और खर्चा कितना होगा। बजट में टैक्स में बदलाव, खर्चा और विकास के प्रमुख क्षेत्र, नई नीतियां और सुधार जैसी मुख्य बातें शामिल होती हैं। बजट 2026 इस लिहाज से भी खास है कि ये मोदी सरकार 3.0 का दूसरा पूरा बजट होगा और इस साल पश्चिम बंगाल, असम जैसे राज्यों में चुनाव भी होने हैं।
बजट बनाने की प्रक्रिया कब शुरू हुई?
फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट अगस्त 2025 में शुरू हुआ। ये कई प्रक्रिया में बनता है। इसमें सभी मंत्रालयों और विभागों को बजट सर्कुलर भेजना, मंत्रालय अपने क्षेत्र के खर्च और राजस्व का अनुमान लगाते हैं। प्री-बजट मीटिंग्स, विशेषज्ञ और जनता से सलाह-मशविरा शामिल हैं। अंतिम बजट संसद में पेश किया जाता है।
बजट 2026 कब पेश होगा?
पहली बार भारत में बजट रविवार यानी 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा। इस दिन का हर भारतीय को बेसब्री से इंतजार रहता है। चाहे टैक्स में राहत की बात हो या नई सरकारी योजनाओं की घोषणा और हर ऐलान पर सबकी नजरें रहेंगी, क्योंकि ये सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।
बजट 2026 कितने बजे पेश होगा?
बजट सुबह 11 बजे संसद भवन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातरा 9वीं बार बजट पेश करेंगी, जो एक रिकॉर्ड है। संसद का बजट सेशन 28 जनवरी से शुरू हो चुका है, जो दो सेशन में 2 अप्रैल तक चलेगा। पहला सेशन 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा सेशन 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। 29 जनवरी 2026 को देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया था।
Budget 2026 लाइव कहां और कैसे देखें?
अगर आप 1 फरवरी को बजट की हर अपडेट को मिस नहीं करना चाहते, तो इसे लाइव देखना सबसे आसान तरीका है। संसद टीवी पर संसद से सीधे टेलीकास्ट होगा, वहीं DD News भी पूरे देश में इसे प्रसारित करेगा। इसके अलावा एशियानेट हिंदी न्यूज और यूट्यूब चैनल पर भी बजट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी। ऐसे में चाहे आप घर पर हों या बाहर बजट के हर अपडेट को रियल टाइम में फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा 'Union Budget App' पर भी पूरा बजट पा सकते हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

