Credit Card से Valentine Shopping? ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें
Credit Card Valentine Shopping Tips: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के लिए स्पेशल शॉपिंग करने का प्लान कर रहे हैं, तो क्रेडिट कार्ड का यूज सही तरीके से करें, वरना आपका वैलेंटाइन डेट महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो 5 गलतियां, जिनसे आपको बचना चाहिए

सिर्फ कार्ड लिमिट देखकर शॉपिंग शुरू करना
क्रेडिट कार्ड पर जितना लिमिट दिखता है, उतना खर्च करना समझदारी नहीं है। वैलेंटाइन पर गिफ्ट, फ्लावर और डिनर सब एक साथ जोड़ दें तो बिल जल्दी बड़ा हो सकता है। लिमिट देखकर पैसों का अंदाजा सही नहीं होता है। इसलिए शॉपिंग से पहले बजट तय करें और सिर्फ उतना ही खर्च करें जितना आप समय पर चुकता कर सकते हैं।
EMI या इंस्टॉलमेंट को नजरअंदाज करना
कुछ लोग बड़े गिफ्ट के लिए इंस्टॉलमेंट प्लान या EMI ऑप्शन इस्तेमाल नहीं करते। इससे एक महीने में पूरा बिल एकसाथ देना मुश्किल हो जाता है। अगर महंगे गिफ्ट लेने हैं तो EMI ऑप्शन चेक करें। इससे बजट मैनेज रहेगा और क्रेडिट स्कोर भी सुरक्षित रहता है।
कैशबैक और ऑफर का फायदा न उठाना
वैलेंटाइन शॉपिंग में कई बैंक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर देते हैं। बिना चेक किए शॉपिंग करना, सीधे पैसों की बर्बादी है। ऐसे में शॉपिंग से पहले अपने क्रेडिट कार्ड ऐप में ऑफर्स चेक करें। सही ऑफर चुनने से 10-20% तक बचत हो सकती है।
बिल समय पर न चुकाना
क्रेडिट कार्ड की सबसे बड़ी गलती बिल टाइम पर न देना है। इसके कारण लेट फीस और हाई इंटरेस्ट चार्ज लगते हैं। वैलेंटाइन डेट का मजा लेने के बजाय आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। इसलिए बिल डेट नोट करें और ऑटो-पे ऑन करें, ताकि डेट मिस न हो।
सुरक्षा को हल्के में लेना
ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षा का ध्यान न रखना सबसे बड़ी भूल है। फेक वेबसाइट्स, अनसिक्योर्ड पेमेंट गेटवे या लिंक पर क्लिक करना आपके पैसों के लिए खतरा है। हमेशा बैंक या भरोसेमंद ई-कॉमर्स साइट्स से ही शॉपिंग करें और OTP या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

