MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Dividend Alert: Vedanta से लेकर Angel One तक.. शुक्रवार को ये 7 शेयर बनाएंगे मालामाल!

Dividend Alert: Vedanta से लेकर Angel One तक.. शुक्रवार को ये 7 शेयर बनाएंगे मालामाल!

Stock Market Dividend: अगर आपके पास वेदांता, एंजल वन जैसी कंपनियों के स्टॉक्स हैं, तो तगड़ी कमाई हो सकती है। कल यानी 27 मार्च को 7 स्टॉक्स Ex-Date पर ट्रेड करेंगे। मतलब आप डिविडेंड, बोनस या स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठा पाएंगे। देखें लिस्ट… 

4 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Mar 26 2026, 03:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Gemini

Vedanta Ltd: निवेशकों की लगेगी लॉटरी

वेदांता लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए एक बार फिर दिल खोलकर खजाना खाली किया है। कंपनी ने प्रति शेयर 11 रुपए के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है, जो बुधवार के सभी कॉर्पोरेट पेआउट्स में सबसे ज्यादा है। मेटल और माइनिंग सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी हमेशा से अपने शानदार डिविडेंड यील्ड के लिए जानी जाती रही है। 27 मार्च को इसकी एक्स-डेट तय की गई है, जबकि रिकॉर्ड डेट 28 मार्च रहेगी। जिन निवेशकों के पास आज ट्रेडिंग बंद होने तक यह शेयर होंगे, उनके बैंक खाते में जल्द ही प्रति शेयर 11 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

27
Image Credit : Gemini

Hind Rectifiers Ltd: फ्री बोनस शेयर का तोहफा

अगर आप अपने पोर्टफोलियो में बिना निवेश किए शेयरों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, तो हिंद रेक्टिफायर्स लिमिटेड आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। कंपनी ने एक के बदले एक (1:1) बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास कंपनी का एक शेयर होगा, उन्हें कंपनी की तरफ से एक अतिरिक्त शेयर बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। कल 27 मार्च को इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों एक ही दिन तय की गई हैं।

Related Articles

Related image1
Top Defense Stocks: ₹415 का शेयर बनेगा रॉकेट, ब्रोकरेज ने इस डिफेंस स्टॉक को बताया नंबर-1
Related image2
सोना सस्ता हुआ तो चांदी काटेंगे ये 3 शेयर! एक की कीमत ₹300 से भी कम
37
Image Credit : Gemini

Angel One Ltd: अंतरिम डिविडेंड का धमाका

ब्रोकिंग इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी एंजेल वन लिमिटेड ने भी अपने शानदार तिमाही नतीजों के बीच अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी अपने योग्य शेयरधारकों को प्रति शेयर 1.75 रुपए का भुगतान करेगी। एंजेल वन के लिए भी 27 मार्च 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट के रूप में चुना गया है।

47
Image Credit : Gemini

HUDCO: शेयरधारकों के लिए सरकारी खजाना खुला

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी हुडको ने भी अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। एक प्रमुख सरकारी उपक्रम होने के नाते हुडको अपने शेयरधारकों को नियमित रूप से रिवॉर्ड देता रहता है। इस बार कंपनी ने प्रति शेयर 1.25 रुपए के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इसकी एक्स-डेट शुक्रवार 27 मार्च तय की गई है, जबकि रिकॉर्ड डेट इसके ठीक अगले दिन यानी 28 मार्च 2026 को रखी गई है।

57
Image Credit : Gemini

Avax Apparels and Ornaments Ltd: स्टॉक स्प्लिट का तोहफा

अवैक्स अपील्स एंड ऑर्नामेंट्स लिमिटेड के शेयरों के शुक्रवार टुकड़े होने वाले हैं। कंपनी ने 10 रुपए की फेस वैल्यू को 5 रुपए में स्प्लिट करने का फैसला किया है। इससे बाजार में शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी और शेयर की कीमत भी एडजस्ट होगी। कल 27 मार्च को ही इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट रखी गई है।

67
Image Credit : Gemini

Motherson Int: मुनाफे का हिस्सा बांटेगी

ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की जानी-मानी कंपनी संवर्धन मदर्शन इंटरनेशनल लिमिटेड ने भी अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है। कंपनी ने प्रति शेयर 0.35 रुपए के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली यह कंपनी लगातार अपने मुनाफे का हिस्सा शेयरधारकों के साथ शेयर करती रही है। कल 27 मार्च को यह शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा और इसी दिन रिकॉर्ड डेट भी तय की गई है।

77
Image Credit : Asianet News

Euro Pratik Sales: निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

यूरो प्रतीक सेल्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए 0.20 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। हालांकि यह राशि अन्य कंपनियों के मुकाबले कम लग सकती है, लेकिन छोटे निवेशकों और पेनी स्टॉक्स में रुचि रखने वालों के लिए यह एक पॉजिटिव संकेत है। कंपनी ने कल यानी 27 मार्च को ही एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश की सलाह (Investment Advice) के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट या वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
शेयर मार्केट
स्टॉक मार्केट
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अगली रामनवमी तक बन सकते हैं लखपति: छुट्टी के 2 घंटे बर्बाद करने की बजाय शुरू करें ये 5 ऑनलाइन काम
Recommended image2
Ram Navami Stock Picks: रामनवमी पर मार्केट बंद, लेकिन ये 5 स्टॉक्स चमकाएंगे किस्मत! एक की कीमत सिर्फ ₹250
Recommended image3
Free Business Ads: जेब में पैसे नहीं? कोई बात नहीं! AI से फ्री में बनाएं अपने बिजनेस का धांसू विज्ञापन
Recommended image4
रामनवमी पर सोना खरीदना है? दुकान जाने की जरूरत नहीं, ₹100 से ऐसे शुरू करें Gold में निवेश
Recommended image5
सोना-चांदी बने ‘Gold Rush’! तेजी थमने का नाम नहीं ले रही, 9 शहरों के ताजा रेट चौंकाएंगे
Related Stories
Recommended image1
Top Defense Stocks: ₹415 का शेयर बनेगा रॉकेट, ब्रोकरेज ने इस डिफेंस स्टॉक को बताया नंबर-1
Recommended image2
सोना सस्ता हुआ तो चांदी काटेंगे ये 3 शेयर! एक की कीमत ₹300 से भी कम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved