इसके लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की ओर से बकायदा विज्ञापन जारी किया गया है। अगर आप अप्लाई करने के इच्छुक हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

करियर डेस्क. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 105 जूनियर रिसर्च फेलोशिप निकली हैं। फेलोशिप आवेदन के लिए अभ्यर्थी को साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले युवा इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की ओर से बकायदा विज्ञापन जारी किया गया है। अगर आप अप्लाई करने के इच्छुक हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

फेलोशिप पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 18 दिसंबर, 2020 से 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://recruit.barc.gov.in/ और http://www.barc.gov.in/ पर विजिट करें। 

पीएचडी प्रोग्राम के लिए नामांकित

जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चुने गए अभ्यर्थियों को आणविक ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अधीन होमी भाभा नेशनल इंस्टीट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के पीएचडी प्रोग्राम के लिए नामित किया जाएगा।

मिलेंगे 38 हजार रुपए मासिक

जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 38000 रूपए मासिक मिलेंगे, जिसमें 7440 रूपए एचआरए भी शामिल है। इसके अलावा 40 हजार रूपए सालाना अतिरिक्त अनुदान मिलेगा। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।