ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी दुनिया की सबसे प्रामाणिक डिक्शनरीज में एक मानी जाती है। इसके हर नए एडिशन में विदेशी भाषाओं के ऐसे शब्द जोड़े जाते हैं, जो दुनिया भर में बोलचाल में पॉपुलर हो चुके हों। 

करियर डेस्क। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी दुनिया की सबसे प्रामाणिक डिक्शनरीज में एक मानी जाती है। इसके हर नए एडिशन में विदेशी भाषाओं के ऐसे शब्द जोड़े जाते हैं, जो दुनिया भर में बोलचाल में पॉपुलर हो चुके हों। इसमें हिंदी भाषा के भी ऐसे शब्द जोड़े जाते हैं जिनका इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाने लगा हो। बता दें कि इस साल पिछले शुक्रवार को इस डिक्शनरी का 10वां एडिशन लॉन्च किया गया है, जिसमें आधार, शादी, डिब्बा, चावल समेत 26 नए शब्दों को शामिल किया गया है। ये ऐसे शब्द हैं, जिनका इस्तेमाल हिंदीभाषी लोगों के साथ अंग्रेजीभाषी लोग भी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

384 भारतीय शब्द किए गए शामिल
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 10वें संस्करण में हिंदी समेत भारतीय भाषाओं के 384 शब्दों को शामिल किया गया है। इसमें इस बार 1000 नए शब्द जोड़े गए हैं। चैटबॉक्स, फेक न्यूज और माइक्रोप्लास्टिक जैसे शब्द शामिल किए गए हैं। इनके अलावा आंटी, बस स्टैंड, डीम्ड यूनिवर्सिटी, एफआईआर, नॉनवेज रिड्रेसल, ट्यूबलाइट और वीडियोग्राफ शब्द भी हैं। 

ऑनलाइन एडिशन भी किया जारी
इस डिक्शनरी का ऑनलाइन एडिशन भी जारी किया गया है। इसमें चार नए शब्द करंट, लूटर, लूटिंग और उप जिला शब्द जोड़े गए हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के संचालकों का कहना है कि भाषा में आ रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए हमेशा डिक्शनरी में नए शब्द जोड़े जाते हैं। यह कोशिश की जाती है कि प्रचलन में आया कोई शब्द जो प्रासंगिक हो, छूटे नहीं। 

ऑक्सफोर्ड लर्नर्स वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध
बता दें कि डिक्शनरी का नया संस्करण ऑक्सफोर्ड लर्नर्स वेबसाइट और ऐप पर भी उपलब्ध है। वेबसाइट पर ऑडियो-वीडियो और सेल्फ स्टडी एक्टिविटीज के अलावा टूसरे लर्निंग टूल्स को भी शामिल किया गया है।