Bihar Board 10th Result 2026 Not Today BSEB Confirmed: Bihar Board Matric Result 2026 आज जारी नहीं होगा। BSEB ने वायरल नोटिस को फेक बताया है। जानिए बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कब आएगा, कैसे चेक करें और BSEB लेटेस्ट अपडेट।
Bihar Board 10th Result 2026 Date Time: अगर आप भी आज Bihar Board Matric Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आज की सबसे बड़ी अपडेट आपके लिए है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के बीच अब साफ हो गया है कि आज 28 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं होगा। बोर्ड ने खुद सामने आकर इस दावे को फर्जी बताया है। साथ ही छात्रों को जरूरी सलाह भी दी गई है। ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा? जानिए लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट में क्या कहा गया।
Bihar Board 10th Result 2026: क्या सच में आज आने वाला था रिजल्ट?
नहीं। सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि आज दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी होगा। लेकिन BSEB (बिहार बोर्ड) ने साफ कर दिया कि यह नोटिस पूरी तरह फर्जी है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें।

अब कब आएगा Bihar Board 10th Result 2026?
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक रिजल्ट 30 मार्च या 31 मार्च 2026 को आ सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक फाइनल डेट और टाइम कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल रिजल्ट तैयार करने का काम आखिरी स्टेज में है। यानी इंतजार बस 1-2 दिन का ही बचा है।
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 कब हुई थी?
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा इस साल 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरे बिहार में अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित हुई थी
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही आप इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं-
- results.biharboardonline.com
- biharboardonline.com
- secondary.biharboardonline.com
इसके अलावा मोाबइल एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे देखें-
- बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र ऊपर बताए गए में से किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब वहां “Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना मैट्रिक Roll Code और Roll Number डालें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे सेव करना या डाउनलोड करना न भूलें।


