Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link: क्या बिहार बोर्ड DElEd Admit Card 2026 जारी हो गया है? बिहार बोर्ड DElEd एडमिट कार्ड 2026 कहां से कैसे डाउनलोड करें? बिहार बोर्ड DElEd परीक्षा 2026 कब होगी? बिहार बोर्ड DElEd परीक्षा 2026 गाइडलाइन में क्या-क्या है?
Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link and Guidelines: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड DElEd एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने डीएलएड (Diploma in Elementary Education) परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह सुविधा 22 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं परीक्षा का आयोजन (Bihar DElEd Exam 2026 Date) 8 जून से 22 जून 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

बिहार बोर्ड DElEd एग्जाम 2026: बिना एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं
एडमिट कार्ड परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और शिफ्ट जैसी जरूरी जानकारी दर्ज होती है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। यदि किसी भी प्रकार की गलती नजर आती है तो तुरंत संबंधित बोर्ड से संपर्क करना जरूरी होगा।
Bihar DElEd Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar Board DElEd Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
- जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Bihar DElEd Admit Card 2026 Download Link
Bihar DElEd Exam Guidelines: एग्जाम डे के लिए जरूरी गाइडलाइन
बिहार बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को कम से कम 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा परीक्षा में केवल ये चीजें ले जाना अनिवार्य है-
- एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी।
- सरकारी मान्यता प्राप्त फोटो आईडी प्रूफ।
- केवल बॉलपॉइंट पेन।
- मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी भी प्रकार की नकल सामग्री को परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त वर्जित है।


