CUET UG 2026 Rescheduled Dates Clash: क्या CUET UG 2026 की नई परीक्षा तिथियों से छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं? NTA द्वारा बदली गई CUET UG 2026 नई डेट्स कौन-कौन से एंट्रेंस एग्जाम्स से टकरा रही है? क्या एनटीए की ओर से फिर से सीयूईटी यूजी 2026 एग्जाम डेट रीशेडूयल की जाएगी?
CUET UG 2026 Rescheduled Dates and Entrance Exam Clash: CUET UG 2026 एग्जाम शेड्यूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के बाद देशभर के हजारों उम्मीदवारों में असंतोष देखने को मिल रहा है। कारण है, नई तारीखों का अन्य नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से टकराव। छात्रों का कहना है कि CUET UG 2026 की पुनर्निर्धारित परीक्षाएं अब ऐसे समय पर रखी गई हैं जब कई अन्य अहम एंट्रेंस टेस्ट भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें किसी एक परीक्षा को छोड़ने का दबाव बन रहा है।

क्यों बदला गया CUET UG 2026 का शेड्यूल?
CUET UG 2026 की कुछ परीक्षाएं पहले 28 मई 2026 को निर्धारित थीं, जिन्हें तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। NTA ने अब इन परीक्षाओं को संशोधित कर 31 मई, 6 जून और 7 जून 2026 की नई तारीखों पर शिफ्ट किया है। हालांकि, यही बदलाव अब नई समस्या का कारण बन गया है।
CUET UG 2026 की नई तरीखें किन परीक्षाओं से टकरा रहीं?
छात्रों और सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों के अनुसार, CUET UG 2026 की नई तारीखें अब कई बड़े एंट्रेंस एग्जाम्स से क्लैश कर रही हैं, जिनमें आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (IISER Aptitude Test 2026), एनएसईटी 2026 (NEST 2026), जेआईपीएमएटी 2026 (JIPMAT 2026) शामिल हैं। इन परीक्षाओं की तारीखें CUET UG 6 और 7 जून वाले स्लॉट्स से ओवरलैप कर रही हैं, जिससे उम्मीदवारों को किसी एक को चुनने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
NTA से छात्रों की मांग: दोबारा शेड्यूलिंग या वैकल्पिक स्लॉट
कैंडिडेट्स का कहना है कि यह स्थिति उन छात्रों के लिए बेहद कठिन है जो एक से अधिक परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। कई छात्रों ने NTA से मांग की है कि ओवरलैपिंग डेट्स को फिर से संशोधित किया जाए या फिर अतिरिक्त शिफ्ट या वैकल्पिक तारीखें दी जाएं ताकि किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा छोड़ने की मजबूरी न हो। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है, जहां छात्र अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
सीयूईटी यूजी डेट क्लैश से छात्रों की परीक्षा तैयारी पर असर
CUET UG देश की सबसे महत्वपूर्ण अंडरग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है। ऐसे में परीक्षा शेड्यूल में लगातार बदलाव छात्रों की तैयारी रणनीति और मानसिक दबाव दोनों को प्रभावित कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि एक ही समय पर कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं का आयोजन छात्रों के लिए डिसीजन फटीग जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे में एक बार फिर सभी की नजरें NTA पर टिकी हैं कि क्या वह छात्रों की इस मांग पर कोई नया संशोधन करता है या मौजूदा शेड्यूल को ही बरकरार रखता है।


