ऑब्जेक्शन करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है। बता दें कि यह आंसर-की सितंबर की परीक्षा के लिए जारी की गई है। अंतिम तारीख के बाद ऑब्जेक्शन करने की सुविधा कैंडीडेट्स को नहीं दी जाएगी। 

करियर डेस्क. Bihar STET 2019 Answer key released: बिहार राज्य परीक्षा बोर्ड, बीएसईबी (Bihar School Examination Board, BSEB) ने राज्य शिक्षक प्रवेश परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी है। कैंडीडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट - biharboardonline.com - पर चेक कर सकते हैं। जो कैंडीडेट परीक्षा में शामिल हुए थे वे आंसर-की से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। इसकी अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑब्जेक्शन करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है। बता दें कि यह आंसर-की सितंबर की परीक्षा के लिए जारी की गई है। अंतिम तारीख के बाद ऑब्जेक्शन करने की सुविधा कैंडीडेट्स को नहीं दी जाएगी। 

Bihar STET 2019: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आंसर- की वाले लिंक पर जाएं।
  • लिंक पर क्लिक करें और डिटेल्स एंटर करें।
  • बोर्ड द्वारा जारी किए गए उत्तरों से अपने उत्तरों का मिलान करें।
  • अगर कोई विसंगति है तो 20 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख सकते हैं।

Bihar STET 2019: ऐसे करें ऑब्जेक्शन

  •  बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर शिकायत वाले सेक्शन पर जाएं।
  •  यहां अप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि डालें, ऑब्जेक्शन पैनल खुल जाएगा।
  •  जिस पर ऑब्जेक्शन है उसे सब्मिट करें।
  • इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।

कैंडीडेट्स को उत्तरों के लिए उसका प्रूफ भी उपलब्ध कराना होगा। उन्हें सही पाए जाने की स्थिति में ही करेक्ट किया जाएगा अन्यथा वैसे ही रहने दिया जाएगा।