- Home
- Career
- BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: 40000+ शिक्षक पदों पर भर्ती, कब आएगा नोटिफिकेशन? जानें पूरी डिटेल
BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: 40000+ शिक्षक पदों पर भर्ती, कब आएगा नोटिफिकेशन? जानें पूरी डिटेल
BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जल्द जारी हो सकता है। बिहार में 40,000 से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती की संभावना है। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।

BPSC TRE 4.0 2026 Notification Soon: 40 हजार+ शिक्षकों की बंपर भर्ती
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार 40,000 से अधिक पदों पर भर्ती होने की संभावना है। यह भर्ती प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों के लिए होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
BPSC TRE 4.0: किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
BPSC TRE 4.0 के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। संभावित पद इस प्रकार हैं-
- प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5)
- मिडिल स्कूल शिक्षक (कक्षा 6 से 8)
- माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10)
- उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12)
अंतिम विज्ञापन में विषयवार सीटों की संख्या और आरक्षण का पूरा ब्योरा दिया जाएगा। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी होगा।
बीपीएससी टीचर के लिए योग्यता-उम्र सीमा क्या चाहिए?
हर स्तर के शिक्षक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की जाएगी। जिसमें-
- प्राथमिक शिक्षक: 12वीं पास के साथ D.El.Ed या समकक्ष डिग्री और TET पास होना जरूरी होगा।
- मिडिल, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी शिक्षक: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed जरूरी होगा। कुछ पदों के लिए STET या TET पास होना भी अनिवार्य हो सकता है।
- आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 21 वर्ष रहने की संभावना है। अधिकतम उम्र श्रेणी के अनुसार तय होगी और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
बीपीएससी शिक्षक चयन प्रक्रिया क्या है?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में विषय से जुड़े सवाल और शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।
बीपीएससी टीआरई 4.0: आवेदन कैसे करें?
नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया इस तरह होगी-
- bpsc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- जरूरी जानकारी भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फाइनल सबमिट के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवार किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

