कोरोना महामारी के चलते इस बार सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में कराया। टर्म-1 की परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में आयोजित की गई थी और टर्म-2 परीक्षा का आयोजन इसी साल 26 अप्रैल से 15 जून तक हुआ।

करियर डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के रिजल्ट में देरी के चलते लाखों छात्रों का इंतजार बढ़ गया है। सोमवार, 4 जुलाई 2022 को हाईस्कूल के नतीजे आने वाले थे लेकिन जारी नहीं हुए, अब तक रिजल्ट (CBSE 10th-12th Result 2022) जारी होने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट में देरी के बीच आपको बता दें कि इस बार बोर्ड 9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर परिणाम जारी करेगा। क्या आप जानते हैं कि ग्रेडिंग सिस्टम क्या होता है, जिससे तैयार होता है सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट? यह कैसे कैलकुलेट होता है और किस तरह प्रतिशत निकाला जा सकता है? समझिए A To Z सबकुछ...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रेडिंग सिस्टम को समझिए
ग्रेडिंग सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें रिजल्ट प्रतिशत नहीं बल्कि ग्रेड के रूप में होता है। हालांकि ग्रेड को प्रतिशत में बदलना कठिन होता है। सरल तरीके से समझें तो मान लीजिए इस साल कुल 1,000 स्टूडेंट्स ने CBSE की परीक्षा दी। जब रिजल्ट आया तो 800 छात्र पास हुए। अब जब मेरिट लिस्ट तैयार होगी तो 1/8 फार्मूला लागू होगा। यानी जो 800 छात्र पास हुए हैं, उनमें से पहले 100 स्टूडेंट को ए-1 ग्रेड मिलेगा। अब जो 700 छात्र बच गए हैं, उन पर फिर से 1/8 का फॉर्मूला लगाया जाएगा और करीब 88 छात्रों को ए-2 ग्रेड मिलेगा। अब जो 612 छात्र बचे हैं उनमें फिर वही फॉर्मूला लगेगा और 76 छात्रों को बी-1 ग्रेड मिलेगा। फिर आगे भी इसी तरह बचे हुए छात्रों पर फॉर्मूले को लागू किया जाएगा और ग्रेडिंग बी-2 सी-1,सी-2,डी, ई दी जाएगी।
हर ग्रेड का अलग पॉइंट होता है।

9 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग सिस्टम पर आधारित होगा CBSE Result
A-1, 91 से 100 के बीच नंबर आने पर मिलता है। इसमें 10 ग्रेड पॉइंट मिलते हैं।
A-2, 81 से 90 के बीच नंबर आने पर मिलता है। इसमें 9 ग्रेड पॉइंट होता है।
B-1, 71 से 80 के बीच नंबर आने पर दिया जाता है। इसमें 8 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
B-2, 61 से 70 के बीच में नंबर पाने वाले को दिया जाता है। ग्रेड पॉइंट 7 होते हैं।
C-1, 51 से 60 के बीच नंबर आने पर मिलता है। 6 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
C-2, 40 से 50 के बीच नंबर होने पर दिया जाता है। 5 ग्रेड पॉइंट होते हैं।
D, 33 से 40 के बीच नंबर आने पर दिया जाता है। ग्रेड पॉइंट 4 मिलते हैं।
E-1, 21 से 32 के बीच नंबर होने पर दिया जाता है।
E-2, 00 से 20 के बीच नंबर होने पर ई-2 ग्रेड माना जाता है। 

इस तरह निकालें प्रतिशत और नंबर
अगर किसी छात्र को अपना रिजल्ट ग्रेड की बजाय प्रतिशत और नंबर में निकालना है तो उसे CGPA (Cumulative Grade Points Average) स्कोर में 9.5 से गुणा करने पर जो आएगा वही आपका प्रतिशत होगा। जैसे मान लीजिए आपका CGPA स्कोर 7.8 है और आपको परसेंटेज निकालना है तो आप 7.8 को 9.5 से गुणा कर दीजिए तो उत्तर आएगा 74.1 यानी आपका रिजल्ट 74.1 प्रतिशत होगा।

इसे भी पढ़ें
CBSE 10th-12th Result 2022: समझिए कैसे बनेगा सीबीएसई बोर्ड का फाइनल रिजल्ट, कितना होगा दोनों टर्म का वेटेज

CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में देरी पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स