CBSE 12th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने वाला है। जानें कब जारी होगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, कैसे करें चेक, ऑफिशियल वेबसाइट्स लिस्ट और डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें।
CBSE Class 12th Result 2026 Latest Updates: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Central Board of Secondary Education यानी CBSE जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। खास बात ये है कि बोर्ड पहले से तारीख और समय की घोषणा नहीं करता, इसलिए रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। ऐसे में छात्रों को पहले से तैयार रहना जरूरी है। ऐसे में जानिए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी घोषित किए जाने को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट, रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन-कौन से हैं, लिंक और सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा?
हर साल की तरह इस बार भी CBSE रिजल्ट की डेट और टाइम पहले से नहीं बताया गया है। बता दें कि बोर्ड हर साल सीधे वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करता है। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा पहले ही अप्रैल में की जा चुकी है।
CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कहां चेक करें, ऑफिशियल वेबसाइट लिस्ट और लिंक
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से अपना स्कोर देख सकते हैं। नीचे देखें ऑफिशियल वेबसाइट की लिस्ट और लिंक
cbseresults.nic.in
इसके अलावा UMANG पर भी रिजल्ट उपलब्ध होगा।
CBSE Class 12th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
रिजल्ट देखने के लिए आपको ये डिटेल्स तैयार रखनी होंगी-
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड ID
- जन्मतिथि
CBSE Board 12th Result 2026 How to Check: स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
CBSE Class 12 Result 2026 via SMS: क्या एसएमएस से भी देख सकते हैं रिजल्ट?
छात्र अपना CBSE Class 12 Result 2026 एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुल न रही हो, तो आप SMS के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 कब हुई थी?
इस साल CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली थी। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुए थे।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा?
2025 में करीब 24,867 छात्रों ने 95% से ज्यादा अंक हासिल किए थे। इस बार भी रिजल्ट को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।
क्या CBSE 12वीं रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी?
नहीं, CBSE रिजल्ट जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करता। सभी जरूरी जानकारी जैसे पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन और राज्यवार डेटा वेबसाइट पर ही जारी किया जाता है।


