JAC 12th Result 2026 Kab Aayega: जैक की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। ऐसे में छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें। जानिए डायरेक्ट लिंक, रिजल्ट चेक करने का तरीका समेत लेटेस्ट अपडेट।
Jharkhand Board Inter Result 2026, jac.jharkhand.gov.in, Direct Link : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि झारखंड बोर्ड द्वारा इंटर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि JAC 12th Result 2026 किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट्स पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। जानिए झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की घोषणा कब होगी और जैक इंटर आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स रिजल्ट जारी होने के बाद मार्क्स कहां-कैसे चेक करें और डाउनलोड करने का तरीका क्या है?
JAC 12th Result 2026 Kab Aayega: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब आएगा?
झारखंड बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन रिजल्ट आज-कल में जारी होने की संभावना है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज कभी भी रिजल्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव हो सकता है। छात्र लगातार वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और अपने जरूरी डिटेल्स तैयार रखें।
कहां मिलेगा JAC 12th Result 2026 Direct Link?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे-
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in
- jacportal.in
- results.digilocker.gov.in
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।
JAC 12th Result 2026 Direct Link
JAC 12th Result 2026 How to Check: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर देख सकते हैं-
- सबसे पहले jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब “JAC 12th Result 2026” एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान पर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करें।
- सबमिट करते ही अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- अब मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटलें और सुरक्षित रख लें।
झारखंड बोर्ड 12वीं मार्कशीट में क्या-क्या होगा शामिल?
रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट पर ये डिटेल्स ध्यान से चेक करें-
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- स्कूल/कॉलेज का नाम
- स्ट्रीम (आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स)
- विषयवार अंक (थ्योरी+ प्रैक्टिकल)
- कुल प्राप्तांक
- पास/फेल स्टेटस
SMS से कैसे देखें झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें लिए-
- RESULT JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर
- इसे भेजें: 56263 नंबर पर
- कुछ ही समय में रिजल्ट मोबाइल पर मिल जाएगा।
DigiLocker पर कैसे मिलेगा झारखंड बोर्ड इंटर मार्कशीट?
छात्र DigiLocker से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए-
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें।
- आधार नंबर से लॉगिन करें।
- “JAC Board” सेक्शन चुनें।
- रोल नंबर और रोल कोड डालें।
- मार्कशीट डाउनलोड करें।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट?
पिछले साल JAC ने 12वीं का रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किया था। लेकिन इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया है, ऐसे में झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट भी अब जारी किए जानें की संभावना है।


