CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise Direct Link: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट आज कभी भी जारी हो सकता है। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अपने रोल नंबर, नाम से भी अपना स्कोरकार्ड व डिजिटल मार्कशीट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जानिए तरीका।
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education की ओर से CBSE Class 12 Result 2026 आधिकारिक तौर पर कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, ऐसे में बोर्ड की ओर से DigiLocker और UMANG जैसे प्लेटफॉर्म से भी डिजिटल मार्कशीट चेक और डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है, जहां से छात्र आसानी से अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE Class 12 Result 2026 अपने रोल नंबर और नाम से कैसे चेक करें जानें।

किन वेबसाइट्स पर जारी होगा CBSE 12th Result 2026?
CBSE ने Class 12 का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-
Science, Commerce और Arts तीनों स्ट्रीम के छात्रों के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे।
CBSE 12th Result 2026 Passing Marks: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों 33 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी हैं। साथ ही प्रैक्टिक और थ्योरी पेपर में अलग-अलग पास होना भी जरूरी है।
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से कैसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट
रोल नंबर से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके कुछ मिनट में अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- Step 1: सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in खोलें।
- Step 2: होमपेज पर “Senior School Certificate Examination (Class XII) Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3: अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंर, सेंटर नंबर, एडमिट कार्ड आईडी भरें।
- Step 4: सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- Step 5: मार्कशीट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
डिजिलॉकर पर भी मिलेगा सीबीएसई 12वीं डिजिटल मार्कशीट 2026
CBSE ने इस बार डिजिटल डॉक्यूमेंट सिस्टम को और मजबूत किया है। छात्र अपनी मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट अब DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह डिजिटल मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और सरकारी प्रक्रियाओं में वैध मानी जाती है। DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका-
- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
- “CBSE Certificates” सेक्शन में जाएं।
- Class 12 Marksheet 2026 डाउनलोड करें।
वेबसाइट स्लो हो तो कैसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026
रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट्स अक्सर स्लो हो जाती हैं। ऐसे में छात्र वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें SMS, IVRS जैसे ऑप्शन उपलब्ध हैं।
SMS से केसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट मोबाइल एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए-
- मोबाइल से टाइप करें- CBSE12 स्पेस Roll Number स्पेस School Number स्पेस Centre Number और इसे 7738299899 पर भेज दें।
IVRS से कैसे पाएं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026
फोन कॉल से अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जानने के लिए सीबीएसई के IVRS सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर- दिल्ली में रहने वाले छात्र 24300699 नंबर डायल कर सकते हैं। अन्य राज्यों के छात्रों के लिए नंबर- देश के बाकी हिस्सों में रहने वाले उम्मीदवारों को 011-24300699 पर कॉल करना होगा।
CBSE 12th Result 2026 Name Wise क्या नाम से भी चेक कर सकते हैं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026
CBSE आधिकारिक तौर पर Name Wise Result जारी नहीं करता। हालांकि कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट्स छात्रों को नाम और DOB के जरिए रिजल्ट देखने की सुविधा देती हैं। लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि छात्र हमेशा रोल नंबर आधारित रिजल्ट को ही अंतिम मानें।


