CBSE 12th Result 2026 via IVRS Subject Wise Marks: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो या इंटरनेट स्लो हो, छात्र IVRS फोन नंबर के जरिए तुरंत अपना सब्जेक्ट वाइज मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। जानिए फोन कॉल से रिजल्ट देखने का बेहद आसान तरीका, IVRS फोन नंबर समेत जरूरी डिटेल्स और लेटेस्ट अपडेट।
CBSE 12th Result 2026 How to Check Marks via IVRS: CBSE Class 12 Result 2026 जारी होने जा रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) कभी भी CBSE Class 12 Result 2026 जारी कर सकता है। ऐसे में रिजल्ट जारी होते ही छात्र केवल वेबसाइट ही नहीं, बल्कि फोन कॉल के जरिए भी अपने सब्जेक्ट वाइज मार्क्स जान सकते हैं। बोर्ड ने इस बार IVRS यानी इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (Interactive Voice Response System) की सुविधा को फिर एक्टिव किया है, ताकि कमजोर इंटरनेट या वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में भी छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकें। यानी सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा DigiLocker, UMANG App और IVRS सेवा के माध्यम से भी अपना स्कोर देख पाएंगे। खास बात यह है कि IVRS के जरिए छात्रों को सीधे फोन पर हर विषय के अंक सुनाए जाएंगे। इसमें इंटरनेट स्लो होने या वेबसाइट क्रैश होने जैसी परेशानी का कोई असर नहीं पड़ेगा।

IVRS से कैसे चेक करें CBSE Class 12 Result 2026?
अगर रिजल्ट के दिन वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है या इंटरनेट की समस्या है, तो IVRS छात्रों के लिए सबसे आसान विकल्प साबित हो सकता है। IVRS से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए फोन नंबर पर कॉल करना होगा। जिसमें-
- दिल्ली के छात्रों के लिए नंबर- दिल्ली में रहने वाले छात्र 24300699 नंबर डायल कर सकते हैं।
- अन्य राज्यों के छात्रों के लिए नंबर- देश के बाकी हिस्सों में रहने वाले उम्मीदवारों को 011-24300699 पर कॉल करना होगा।
- कॉल कनेक्ट होने के बाद ऑटोमेटेड वॉइस इंस्ट्रक्शन मिलेंगे। इसके बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा। डिटेल्स वेरिफाई होते ही फोन पर सब्जेक्ट वाइज नंबर सुनाए जाएंगे।
IVRS से सीबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने से पहले ये डिटेल्स रखें तैयार
CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट जारी होने से पहले जरूरी जानकारी अपने पास तैयार रखें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।
- रोल नंबर
- स्कूल कोड
- एडमिट कार्ड आईडी
- जन्म तिथि (यदि मांगी जाए)
किन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोर देख सकेंगे। जिसमें-
ऑफिशियल वेबसाइट्स-
CBSE Results- results.cbse.nic.in
CBSE Official Website- cbse.gov.in
Results Portal- results.cbse.nic.in/results
DigiLocker-www.digilocker.gov.in
UMANG- umang.gov.in
CBSE Class 12 Result 2026: इस बार कॉपी जांच में हुआ बड़ा बदलाव
सीबीएसई बोर्ड ने 2026 परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा तकनीकी बदलाव करते हुए 12वीं कक्षा आंसर शीट के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (On-Screen Marking System) लागू किया है। इस व्यवस्था में शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन माध्यम से किया। बोर्ड की ओर से मूल्यांकन कार्य में शामिल शिक्षकों को पहले से लॉगिन आईडी जारी किए गए थे। इसके साथ ही फरवरी में मॉक मूल्यांकन परीक्षण भी आयोजित किए गए, ताकि डिजिटल जांच प्रक्रिया को बेहतर बनाया जा सके।
पिछले वर्षों में कब जारी हुए थे CBSE 12th Results?
पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड देखें तो CBSE आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में Class 10 और Class 12 दोनों के परिणाम जारी करता रहा है।
- 2025- 13 मई
- 2024- 13 मई
- 2023- 12 मई
- 2019- 6 मई
- 2022- 22 जुलाई
- 2021- 3 अगस्त
- 2020- 13 जुलाई
- इस साल बोर्ड पहले ही सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी कर चुका है, जबकि अब छात्रों की नजरें 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें?
रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट्स स्लो होना आम बात है। ऐसे में छात्र घबराने के बजाय IVRS, DigiLocker या UMANG App का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विकल्प तेज और सुविधाजनक हैं। रिजल्ट देखने के बाद तुरंत मार्कशीट डाउनलोड करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें। यदि किसी विषय में अंक को लेकर संदेह हो, तो CBSE की ओर से जारी Revaluation और Verification प्रक्रिया का इंतजार करें।


