जवाहर नवोदय विद्यालयों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर इस बार 21 मार्च से ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


नई दिल्ली. जवाहर नवोदय विद्यालयों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर इस बार 21 मार्च से ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरस के चलते इस बार गर्मी की छुट्टी पहले घोषित की गई

जवाहर नवोदय विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध पूरी तरह से आवासीय और सह-शिक्षा विद्यालय हैं, जिनका संचालन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत आने वाली स्वायत्त संस्था नवोदय विद्यालय समिति करती है। नवोदय विद्यालय समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'परीक्षाएं खत्म होने वाली हैं। कोरोना वायरस के चलते गर्मियों की छुट्टियां इस बार पहले घोषित की जा रही हैं। 21 मार्च से 25 मई तक स्कूल बंद रहेंगे।'

देश में 600 से अधिक जवाहर नवोदय विद्यालय हैं।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)