ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढाई कर सकेंगे

गोरखपुर: देश का पहला ट्रांसजेंडर विश्वविद्यालय कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लाक में बन रहा है। विश्वविद्यालय का निर्माण अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट करा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढाई कर सकेंगे। वे यहां अनुसंधान कर पीएचडी की डिग्री भी हासिल कर सकेंगे। देश में यह अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिश्रा ने बताया कि अगले साल 15 जनवरी को ट्रांसजेंडर समुदाय की ओर से पाले पोसे गये दो बच्चे विश्वविद्यालय में प्रवेश लेंगे। उसके बाद फरवरी और मार्च से अन्य कक्षाएं भी लगनी शुरू हो जाएंगी।

स्थानीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शिक्षा हासिल करेंगे और देश को नयी दिशा देने में सफल होंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)