दिल्ली शिक्षा निदेशालय दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 की पहली मेरिट लिस्ट 20 जनवरी को जारी कर रहा है। मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यह उन अभिभावकों के लिए है, जो बच्चों को निजी / गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिला देना चाहते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। दिल्ली शिक्षा निदेशालय कल यानी 20 जनवरी 2023 को दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 की पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट लिस्ट दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध होगी। बता दें कि दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2023 का रजिस्ट्रेशन 1 दिसंबर 2022 से शुरू हुआ था और नर्सरी प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर 2022 थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधिकारिक नोफिकेशन के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट गुरुवार को निकलेगी। प्रवेश प्रक्रिया उन बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनके अभिभावक अपने बच्चों को निजी और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में दाखिला देना चाहते हैं। 31 मार्च 2023 तक दिल्ली नर्सरी और केजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्रों की आयु कम से कम 4 वर्ष और कक्षा 1 के लिए कम से कम 5 वर्ष और 6 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। 

लिंक कल जेनरेट होगा, अभिभावकों को इसमें क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा 
अभिभावकों और शिक्षक इस बात पर गौर करें कि बच्चों की पहली मेरिट लिस्ट कल जारी होगी और जो सेलक्ट होंगे, बच्चों के अभिभावकों को 21 जनवरी 2023 से 23 जनवरी 2023 तक आगे के प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। माता-पिता लिस्ट चेक कर सकते हैं। लिंक में क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा, जो कल प्रदान किया जाएगा। जिन बच्चों का सेलेक्शन नहीं हुआ है, उनके माता-पिता चिंता न करें, क्योंकि दूसरी मेरिट लिस्ट भी 6 फरवरी 2023 को जारी की जाएगी। वहीं, दूसरे दौर के लिए प्रवेश 8 फरवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक होंगे। दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2023-24 प्रक्रिया 17 मार्च 2023 को समाप्त होगा। दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2023 पर नए अपडेट के लिए अभिभावक और शिक्षक दिल्ली शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल