Naimisha Pradhan Education: धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने जिस Fletcher School से लॉ डिग्री ली, जानिए उसकी सालाना फीस, खासियत और यह संस्थान क्यों है इतना प्रतिष्ठित। जानिए नैमिषा प्रधान की एजुकेशन क्वालिफिकेशन।
Dharmendra Pradhan Daughter Education: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने सोशल मीडिया पर बढ़ती आलोचना के बीच अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया। NEET UG में कथित गड़बड़ियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे विरोध के दौरान उनकी बेटी को भी ऑनलाइन निशाना बनाया गया। नैमिषा प्रधान के विदेश से पढ़ाई करने को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया, कई सवाल उठाए गए। ऐसे में जानिए धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने विदेश में कहां से पढ़ाई की और जिस कॉलेज में पढ़ी उसकी फीस कितनी है?
विदेश के कौन से कॉलेज से पढ़ी हैं धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान
नैमिषा प्रधान ने शुरुआती पढ़ाई भारत में पूरी करने के बाद अमेरिका की Tufts University के प्रतिष्ठित The Fletcher School से इंटरनेशनल लॉ (LL.M.) की पढ़ाई की है।
Fletcher School की फीस कितनी है और कुल खर्च कितना आता है?
Tufts University के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2026-27 सत्र के लिए Fletcher School के फुल-टाइम रेजिडेंशियल मास्टर प्रोग्राम, जिसमें LL.M. भी शामिल है, की वार्षिक ट्यूशन फीस 61,450 अमेरिकी डॉलर है। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस, हेल्थ सर्विस और अन्य स्टूडेंट फीस अलग से देनी होती है। रहने, खाने, किताबों और दैनिक खर्चों को जोड़ने पर एक छात्र का कुल सालाना खर्च करीब 90,000 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 75 से 80 लाख रुपये के बराबर बैठता है। इसी कारण बड़ी संख्या में छात्र स्कॉलरशिप और फाइनेंशियल एड का सहारा लेते हैं।
नैमिषा प्रधान का एजुकेशन क्वालिफिकेशन
नैमिषा प्रधान ने सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की और फिर Fletcher School से LL.M. की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान और बाद में उन्होंने नीति आयोग, Carnegie India और Center for Strategic and International Studies (CSIS) जैसे संस्थानों में काम का अनुभव लिया। फिलहाल वह US-India Strategic Partnership Forum (USISPF) में पब्लिक पॉलिसी से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan Son: निशांत प्रधान कौन हैं? जानिए धर्मेंद्र प्रधान के बेटे का एजुकेशन और करियर
सिर्फ लॉ स्कूल नहीं, ग्लोबल लीडर्स तैयार करने वाला संस्थान
The Fletcher School की स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी। इसे अमेरिका के पहले ऐसे ग्रेजुएट स्कूलों में गिना जाता है, जिसने पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय मामलों, विदेश नीति और वैश्विक शासन पर केंद्रित शिक्षा की शुरुआत की। यह Tufts University का हिस्सा है और दुनिया भर में अपनी मजबूत एकेडमिक साख के लिए जाना जाता है। यहां पढ़ाई केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रहती। छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रिसर्च, पॉलिसी एनालिसिस, केस स्टडी और विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलता है। यही वजह है कि यहां से पढ़ने वाले छात्र सरकारी संस्थानों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, थिंक टैंक और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं।
एक साथ कई विषयों की पढ़ाई, यही है सबसे बड़ी ताकत
Fletcher School की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरडिसिप्लिनरी मॉडल है। यहां इंटरनेशनल लॉ के साथ राजनीति, अर्थशास्त्र, सुरक्षा अध्ययन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, पब्लिक पॉलिसी, तकनीक और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को भी पढ़ाया जाता है। इससे छात्रों को किसी भी वैश्विक चुनौती को अलग-अलग नजरिए से समझने और समाधान तैयार करने की क्षमता मिलती है। संस्थान का अंतरराष्ट्रीय माहौल भी इसकी बड़ी पहचान है। यहां कई देशों के छात्र पढ़ते हैं, जबकि पूर्व राजनयिक, नीति विशेषज्ञ और वैश्विक संगठनों के अधिकारी समय-समय पर छात्रों से बातचीत करते हैं।
