Who is Dharmendra Pradhan Son Nishant Pradhan: निशांत प्रधान कौन हैं? जानिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बेटे की पढ़ाई, एजुकेशन, परिवार और करियर से जुड़ी रोचक जानकारी।

Dharmendra Pradhan Children: NEET UG से जुड़े विवाद और उसके बाद हुए CJP और स्टूडेंट्स विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम लगातार चर्चा में है। इसी दौरान सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनके परिवार, पत्नी और बच्चों को लेकर भी लोगों ने बड़ी संख्या में जानकारी तलाशनी शुरू की। ऐसे में सबसे ज्यादा सवाल उनके बेटे निशांत प्रधान और बेटी नैमिषा प्रधान को लेकर पूछे जा रहे हैं। जानिए धर्मेंद्र प्रधान के परिवार में कौन-कौन हैं और उनके बच्चे कितने पढ़े-लिखे हैं और क्या करते हैं?

पत्नी मृदुला ठाकुर का छात्र राजनीति से रहा जुड़ाव

धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला ठाकुर मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। छात्र जीवन में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही थीं और हिमाचल विश्वविद्यालय में सक्रिय छात्र नेता के रूप में पहचान रखती थीं। बताया जाता है कि 1990 के दशक में मुंबई में आयोजित एबीवीपी की एक बैठक के दौरान धर्मेंद्र प्रधान और मृदुला ठाकुर की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों ने विवाह किया। वर्तमान में उनका परिवार नई दिल्ली में रहता है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान? विदेश से हासिल की कानून की डिग्री, जानिए क्या करती हैं

कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान के बेटे निशांत प्रधान?

धर्मेंद्र प्रधान के बेटे निशांत प्रधान का नाम उनके चुनावी हलफनामों में संपत्ति के विवरण के साथ दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका में हैं। हालांकि, उनकी शिक्षा, पेशे या करियर से जुड़ी विस्तृत और आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। किसी सरकारी रिकॉर्ड या सार्वजनिक प्रोफेशनल प्रोफाइल में उनके कार्यक्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता।

ये भी पढ़ें- कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान? क्या करती हैं धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी, जानिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का राजनीतिक सफर, परिवार, पढ़ाई और नेटवर्थ

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने बनाई अलग पहचान

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने शिक्षा और प्रोफेशनल अनुभव के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। शुरुआती पढ़ाई मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया। इसके बाद ओ.पी. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल से एलएलबी की डिग्री हासिल की और फिर अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से अंतरराष्ट्रीय कानून (LLM) में मास्टर डिग्री पूरी की। नैमिषा प्रधान ने पढ़ाई के दौरान और उसके बाद नीति आयोग, कार्नेगी इंडिया, सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) और राष्ट्रीय महिला आयोग जैसे संस्थानों के साथ काम किया। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश के साथ भी इंटर्नशिप की, जिससे उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव मिला। फिलहाल वह यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में पब्लिक पॉलिसी एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं, जहां भारत-अमेरिका संबंधों और सार्वजनिक नीति से जुड़े विषयों पर काम करती हैं। एकेडमिक और प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ नैमिषा प्रधान भारतीय शास्त्रीय संस्कृति से भी जुड़ी हुई हैं। वह प्रशिक्षित ओडिशी नृत्यांगना हैं और शास्त्रीय नृत्य में भी रुचि रखती हैं।