नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती 110 पदों के लिए जारी की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाकर कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

करियर डेस्क. टीचिंग के फीलिड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट पोस्ट (du recruitment 2022) के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्ती DU के किरोड़ीमल कॉलेज (kirori mal college) के लिए है। नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती 110 पदों के लिए जारी की गई है। भर्ती निकाली है। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले जनरल,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फीस 500 रुपये है। जबकि SC, ST और वूमेन कैंडिडेट्स को आवेदन फीस में छूट दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किस सब्जेक्ट के लिए कितने पोस्ट 
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 110 भर्तियों में अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग पद तय किए गए हैं। किस सब्जेक्ट के लिए कितनी पोस्ट हैं इसके लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

  • रसायन विज्ञान: 14
  • वाणिज्य: 9
  • अर्थशास्त्र: 5
  • अंग्रेजी: 3
  • भूगोल: 4
  • हिंदी: 7
  • गणित: 11
  • दर्शन: 1
  • भौतिकी: 17


कैसे करें अप्लाई

  • अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा उसे भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
  • अब फीस जमा करें। 
  • उसके बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें। 

कौन कर सकतता है अप्लाई
इस पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की एक योग्यता तय की गई है। कैंडिडेट्स के पास 55 फीसदी अकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेश देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- जामिया मिलिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन कोर्सज में CUET से मिलेगा दाखिला, जानें कैसे करें अप्लाई

 इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: कौन सी जाति की महिलाएं जीवन में एक बार नहाती हैं? जानिए इसका जवाब