Anil Ambani Birthday: अनिल अंबानी भले ही अपने बड़े भाई से कई कदम पीछे हैं लेकिन वो भी दुनिया के टॉप रईसो में शुमार है। आज 4 जून को उनका जन्मदिन है और इस मौके पर आइए जानते हैं उनका एजुकेशन क्वालिटी फिकेशन।

Anil Ambani Birthday: भारत के सबसे बड़े कारोबारी घराने से जुड़े अनिल अंबानी 4 जून को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं।वैसे तो धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे बिजनेस की दुनिया में वो नाम नहीं कमाया जो बड़े बेटे मुकेश अंबानी कमा रहे हैं। इसके बावजूद भी अनिल एशिया के टॉप रईसो में शुमार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूरसंचार, मनोरंजन, फाइनेंसियल सर्विस, बिजली जैसे क्षेत्रों में हाथ आजमाने वाले अनिल अंबानी ने मुंबई के ही हिल ग्रेंज स्कूल से पढ़ाई की है। हाई स्कूल तक उन्होंने यहां से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के केसी कॉलेज (किशनचंद चेलाराम )से ग्रेजुएशन की। कई बिजनेस चलाने वाले अनिल के पास साइंस की डिग्री है।

पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से अनिल ने एमबीए की डिग्री हासिल की

भारत के सबसे बड़े आईपीओ और रिलायंस पावर का श्रेय पाने वाले अनिल अंबानी एमबीए करने के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने व्हार्टन में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से 1983 में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की। इसके बाद पिता की विरासत को संभालने के लिए बिजनेस की दुनिया में उतर आएं। हालांकि भाई मुकेश से अलग होने के बाद अनिल अंबानी की संपत्ति बहुत कम हो गई।

अनिल के बेटों ने किया बिजनेस से जुड़ा कोर्स

अनिल अंबानी (Anil Ambani) समूह की चार फर्म हैं, रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM), रिलायंस कैपिटल (RCL), रिलायंस एनर्जी (REL) और रिलायंस नेचुरल रेसौरसेस लिमिटेड (RNRL)। अनिल अंबानी अपने तमाम बिजनेस को दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल के साथ संभाल रहे हैं। अनिल अंबानी के बेटों की पढ़ाई की बात करें तो दोनों बेटे जय अनमोल और जय अंशुल ने हाईस्कूल मुंबई के कैनन स्कूल से की है। इसके बाद यूके और न्यूयॉर्क से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

अनिल अंबानी कहां रहते हैं

वैसे तो मुकेश अंबानी की तरह अनिल के भी कई सारी प्रॉपर्टी है। लेकिन वो मुंबई के पाली हिल एरिया में 17 मंजिला घर में रहते हैं। जिसका नाम Abode है। इसकी कीमत 5000 करोड़ बताया जाता है। यह घर 16,000 स्क्वायर फीट में फैला है। इस घर में वो तमाम शानो शौकत मौजूद हैं जो बड़े भाई के घर एंटीलिया में हैं।