MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Army vs Police Constable: पुलिस कांस्टेबल बनें या सेना में सिपाही? जानें दोनों की भर्ती और सैलरी में फर्क

Army vs Police Constable: पुलिस कांस्टेबल बनें या सेना में सिपाही? जानें दोनों की भर्ती और सैलरी में फर्क

Army vs Police Constable Job: हर साल विभिन्न राज्यों की पुलिस और भारतीय सेना में बड़ी संख्या में कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होती हैं। यहां जानिए पुलिस और सेना में कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी में क्या फर्क होता है। 

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Aug 02 2025, 05:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
सेना और पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया क्या है?
Image Credit : Getty

सेना और पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया क्या है?

हर साल देशभर में पुलिस और सेना में कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होती हैं। इस वक्त राजस्थान पुलिस में 10,000 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 13 और 14 सितंबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 5 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। दूसरी ओर, भारतीय सेना की कांस्टेबल यानी सिपाही भर्ती में भी लाखों युवा हिस्सा लेते हैं।

27
पुलिस और सेना में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में क्या फर्क है?
Image Credit : Getty

पुलिस और सेना में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में क्या फर्क है?

ऐसे में कई कैंडिडेट्स के मन में सवाल आता है कि पुलिस और सेना में कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया कैसी होती है और इन दोनों में सैलरी, सुविधाएं व प्रमोशन को लेकर क्या फर्क होता है? आपके मन में भी यह सवाल है, तो जानिए पुलिस और सेना में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में क्या फर्क है?

Related Articles

Related image1
इन तरीकों से बनाएं आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में करियर, NDA से लेकर CDS और NCC एंट्री तक के टॉप ऑप्शन
Related image2
BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई
37
पुलिस कांस्टेबल भर्ती कैसे होती है?
Image Credit : Getty

पुलिस कांस्टेबल भर्ती कैसे होती है?

राज्य स्तर पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती राज्य की पुलिस भर्ती बोर्ड (Police Recruitment Board) द्वारा की जाती है। इसके लिए आमतौर पर ये स्टेप्स होते हैं- लिखित परीक्षा (Written Test), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। हर राज्य की भर्ती प्रक्रिया में थोड़े-बहुत बदलाव हो सकते हैं, लेकिन लगभग सभी में यही मुख्य चरण होते हैं।

47
सेना में सिपाही भर्ती कैसे होती है?
Image Credit : Getty

सेना में सिपाही भर्ती कैसे होती है?

भारतीय सेना में कांस्टेबल यानी सिपाही की भर्ती राष्ट्रीय स्तर पर होती है। इसके लिए उम्मीदवार को कई चरणों को पास करना होता है, जिसमें- कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE), फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और मेडिकल एग्जामिनेशन। सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है और हर स्टेज में पास होना जरूरी होता है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी डिटेल चेक कर सकते हैं।

57
पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?
Image Credit : Getty

पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर प्रदेश पुलिस की बात करें तो यहां कांस्टेबल को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है। शुरुआत में 21,700 रुपए प्रति माह बेसिक पे होती है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता, HRA और अन्य अलाउंस भी मिलते हैं। जैसे-जैसे अनुभव और प्रमोशन मिलता है, सैलरी भी बढ़ती जाती है।

67
सेना के सिपाही की सैलरी क्या होती है?
Image Credit : Getty

सेना के सिपाही की सैलरी क्या होती है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेना में एक सिपाही की शुरुआती सैलरी करीब 26,900 रुपए से 27,100 रुपए प्रति माह होती है। इसके अलावा कई तरह के अलाउंस, कैंटीन सुविधाएं, मेडिकल बेनिफिट्स और परिवार के लिए विशेष सुविधा भी मिलती हैं। साथ ही, पोस्टिंग के हिसाब से फील्ड अलाउंस आदि भी दिए जाते हैं।

77
पुलिस या सेना कांस्टेबल की नौकरी, कौन है बेहतर
Image Credit : Getty

पुलिस या सेना कांस्टेबल की नौकरी, कौन है बेहतर

दोनों ही सेवाएं देश की सुरक्षा से जुड़ी होती हैं और बेहद सम्मानजनक हैं। फर्क सिर्फ चयन प्रक्रिया और सुविधाओं का होता है। अगर कोई युवा अपने राज्य में रहकर सेवा करना चाहता है, तो पुलिस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, सेना में देशभर में तैनाती और अनुशासन भरा जीवन होता है, जो बहुत से युवाओं को प्रेरित करता है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image2
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image4
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image5
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
Related Stories
Recommended image1
इन तरीकों से बनाएं आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में करियर, NDA से लेकर CDS और NCC एंट्री तक के टॉप ऑप्शन
Recommended image2
BSF ट्रेड्समैन भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास उम्मीदवार ऐसे करें अप्लाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved