MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Short Term Pharma Courses: फार्मा सेक्टर के 10 शॉर्ट टर्म कोर्स, सिर्फ 3-6 महीने सीखें और पाएं 1 लाख से ज्यादा सैलरी

Short Term Pharma Courses: फार्मा सेक्टर के 10 शॉर्ट टर्म कोर्स, सिर्फ 3-6 महीने सीखें और पाएं 1 लाख से ज्यादा सैलरी

10 Short Term Pharma Courses: फार्मा सेक्टर में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो टॉप 10 शॉर्ट-टर्म कोर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें। 3 से 6 महीने के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स करके आप इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और हाई सैलरी जॉब के मौके हासिल कर सकते हैं।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Aug 15 2025, 12:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
साइंस स्टूडेंट्स के लिए फार्मा सेक्टर के टॉप शॉर्ट टर्म कोर्सेज
Image Credit : Getty

साइंस स्टूडेंट्स के लिए फार्मा सेक्टर के टॉप शॉर्ट टर्म कोर्सेज

फार्मा सेक्टर भारत में सबसे तेजी से बढ़ते इंडस्ट्रीज में से एक है। दवा बनाने से लेकर रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल तक, इस इंडस्ट्री में लाखों लोग काम कर रहे हैं। इसमें सिर्फ फार्मासिस्ट या साइंटिस्ट की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि क्वालिटी कंट्रोल, मेडिकल सेल्स, रेग्युलेटरी अफेयर्स और फार्माकोविजिलेंस जैसे कई अलग-अलग क्षेत्रों में भी ट्रेनिंग पाए हुए लोगों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अगर आप साइंस बैकग्राउंड के स्टूडेंट हैं या पहले से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं और जल्दी करियर बनाना चाहते हैं, तो शॉर्ट-टर्म कोर्सेज आपके लिए सबसे सही ऑप्शन हो सकते हैं। जानिए 10 बेस्ट शॉर्ट-टर्म कोर्सेज, फीस और सैलरी डिटेल्स।

26
फार्मा शॉर्ट-टर्म कोर्स क्यों?
Image Credit : Getty

फार्मा शॉर्ट-टर्म कोर्स क्यों?

ये कोर्स आमतौर पर 3 महीने से 1 साल में पूरे हो जाते हैं। एडमिशन के लिए फार्मेसी, लाइफ साइंसेज या केमिस्ट्री में बेसिक क्वालिफिकेशन काफी है। इनका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये स्किल-बेस्ड होते हैं और सीधे इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से तैयार किए जाते हैं। जैसे- क्लीनिकल रिसर्च कोर्स में आपको दवाओं के ट्रायल और अप्रूवल प्रोसेस के बारे में सिखाया जाता है। क्वालिटी कंट्रोल और क्वालिटी एश्योरेंस ट्रेनिंग में दवा बनाने के दौरान स्टैंडर्ड मेंटेन करने की स्किल दी जाती है।

36
फार्मा इंडस्ट्री में शुरुआती सैलरी
Image Credit : Getty

फार्मा इंडस्ट्री में शुरुआती सैलरी

फार्मा शॉर्ट टर्म कोर्सेज के बाद शुरूआती सैलरी 15,000 रुपए से 30,000 रुपए मंथली हो सकती है, जो एक्सपीरियंस के साथ 50,000- 1 लाख या उससे ज्यादा तक जा सकती है। कई कोर्स में इंटरव्यू प्रिपरेशन और इंडस्ट्री इंटर्नशिप का भी ऑप्शन होता है।

46
फार्मा सेक्टर में टॉप 10 शॉर्ट-टर्म कोर्स, फीस और सैलरी डिटेल्स
Image Credit : Getty

फार्मा सेक्टर में टॉप 10 शॉर्ट-टर्म कोर्स, फीस और सैलरी डिटेल्स

  • डिप्लोमा इन क्लीनिकल रिसर्च- फीस 50,000 रुपए–1,20,000 रुपए, सैलरी 20,000 रुपए 50,000 रुपए तक मंथली
  • सर्टिफिकेट इन फार्माकोविजिलेंस- फीस 40,000 रुपए से 80,000 रुपए, सैलरी 18,000 रुपए से 45,000 रुपए मंथली
  • डिप्लोमा इन रेग्युलेटरी अफेयर्स- फीस 50,000 रुपए से 1,00,000 रुपए, सैलरी 22,000 रुपए से 55,000 रुपए मंथली- (और कोर्स डिटेल के लिए आगे पढ़ें)
56
फार्मा सेक्टर बेस्ट टॉप शॉर्ट-टर्म कोर्स
Image Credit : Getty

फार्मा सेक्टर बेस्ट टॉप शॉर्ट-टर्म कोर्स

  • पीजी डिप्लोमा इन क्वालिटी कंट्रोल एंड क्वालिटी एश्योरेंस- फीस 60,000 रुपए से 1,20,000 रुपए, सैलरी 25,000 रुपए से 60,000 रुपए मंथली 
  • सर्टिफिकेट इन मेडिकल राइटिंग- फीस 30,000 रुपए से 70,000 रुपए, सैलरी 20,000 रुपए से 45,000 रुपए मंथली
  • डिप्लोमा इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट- फीस 55,000 रुपए से 1,20,000 रुपए, सैलरी 25,000 रुपए से 65,000 रुपए मंथली- (और कोर्स डिटेल के लिए आगे पढ़ें)
66
फार्मा सेक्टर शॉर्ट-टर्म कोर्स लिस्ट, फीस
Image Credit : Getty

फार्मा सेक्टर शॉर्ट-टर्म कोर्स लिस्ट, फीस

  • सर्टिफिकेट इन बायोइनफॉरमैटिक्स फॉर फार्मा- फीस 40,000 रुपए से 90,000 रुपए, सैलरी 22,000 रुपए से 55,000 रुपए मंथली
  • डिप्लोमा इन क्लीनिकल डेटा मैनेजमेंट- फीस 50,000 रुपए से 1,10,000 रुपए, सैलरी 20,000 रुपए से 50,000 रुपए मंथली
  • सर्टिफिकेट इन गुड्स मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP)- फीस 25,000 रुपए से 60,000 रुपए, सैलरी 18,000–40,000 रुपए मंथली
  • डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट (फार्मा फोकस)- फीस 60,000 रुपए से 1,30,000 रुपए, सैलरी 28,000 रुपए से 70,000 रुपए मंथली

(नोट- यहां दिए गए इंफॉर्मेशन सामान्य जानकारी पर आधारित हैं, सैलरी, फीस में कोर्स और संस्थान के अनुसार बदलाव संभव है।)

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
करियर टिप्स
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image2
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image3
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image4
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image5
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved