MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Career
  • Education
  • एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होने के बाद नौकरी कहां मिलती है? सरकारी जॉब्स से स्टार्टअप तक ये हैं करियर के बेस्ट ऑप्शन

एग्रीकल्चर में ग्रेजुएट होने के बाद नौकरी कहां मिलती है? सरकारी जॉब्स से स्टार्टअप तक ये हैं करियर के बेस्ट ऑप्शन

Jobs After BSc Agriculture: एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री लेने के बाद यानि कृषि में ग्रेजुएशन करने के बाद कौन-कौन से और कहां करियर ऑप्शन, जॉब के मौके मिलते हैं? जानिए सरकारी, प्राइवेट जॉब, रिसर्च और स्टार्टअप स्कोप की पूरी डिटेल।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Aug 12 2025, 12:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
कृषि में ग्रेजुएशन के बाद क्या करें? करियर जॉब ऑप्शन
Image Credit : Getty

कृषि में ग्रेजुएशन के बाद क्या करें? करियर-जॉब ऑप्शन

अगर आप बीएससी एग्रीकल्चर कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, और आपके मन में ये सवाल है कि इस पढ़ाई के बाद नौकरी कहां मिलेगी और किस तरह का करियर चुना जा सकता है? तो आपको बता दें कि आज का समय खेती-बाड़ी को सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं रखता। नई टेक्नोलॉजी, सरकारी योजनाएं और प्राइवेट कंपनियों का तेजी से बढ़ता दायरा, कृषि क्षेत्र को एक बड़े करियर प्लेटफॉर्म में बदल चुका है। चाहे आपको सरकारी दफ्तर में स्थायी नौकरी चाहिए, रिसर्च में अपना नाम बनाना हो, खुद का स्टार्टअप शुरू करना हो या फिर किसानों को नई तकनीक सिखानी हो, करियर के ऐसे कई रास्ते आपके लिए खुले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरियां
Image Credit : Getty

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरियां

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी विभागों में समय-समय पर भर्तियां निकलती रहती हैं। कृषि विभाग, कृषि अनुसंधान केंद्र, राज्य कृषि विभाग, फसल बोर्ड, खाद एवं उर्वरक विभाग और उत्पादन विभाग जैसी जगहों पर नौकरियों के मौके मिलते हैं। इन नौकरियों में वेतन के साथ-साथ भत्ते भी मिलते हैं और नौकरी की गारंटी भी रहती है। पोस्ट की बात करें, तो- कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, कृषि निरीक्षक, वेटरिनरी ऑफिसर, कृषि विस्तार अधिकारी जैसे कई पद हैं।

38
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए प्राइवेट सेक्टर में जॉब ऑप्शन
Image Credit : Getty

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए प्राइवेट सेक्टर में जॉब ऑप्शन

बड़ी खाद-बीज कंपनियां, एग्रीकल्चर मशीनरी बनाने वाली कंपनियां और फार्मास्यूटिकल कंपनियां कृषि स्नातकों को कई तरह की भूमिकाओं में भर्ती करती हैं। इनमें कृषि कंसल्टेंट, फार्म मैनेजर, मार्केटिंग ऑफिसर, सीड स्पेशलिस्ट, एग्री प्रोडक्ट सेल्स एग्जीक्यूटिव और डेटा एनालिस्ट जैसे पद शामिल हैं। यहां वेतन अच्छा मिलता है और प्रमोशन के अवसर भी ज्यादा होते हैं।

48
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट फील्ड में करियर ऑप्शन
Image Credit : Getty

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट फील्ड में करियर ऑप्शन

अगर आपको प्रयोगशालाओं में काम करना और नई खोज करना पसंद है, तो रिसर्च का रास्ता आपके लिए सही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में नई फसलें और तकनीक विकसित करने पर रिसर्च के अवसर मिलते हैं।

58
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए कृषि स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप में करियर ऑप्शन
Image Credit : Getty

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए कृषि स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप में करियर ऑप्शन

आज के दौर में स्मार्ट फार्मिंग, ऑर्गेनिक खेती, एग्री-टेक और डिजिटल मार्केटिंग जैसे सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर आपके पास नया बिजनेस आइडिया है, तो आप अपना स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। सरकार भी कृषि क्षेत्र में नए एंटरप्रेन्योर को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

68
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए एजुकेशन और ट्रेनिंग फील्ड में करियर ऑप्शन
Image Credit : Getty

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए एजुकेशन और ट्रेनिंग फील्ड में करियर ऑप्शन

अगर पढ़ाना आपका शौक है, तो आप कृषि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लेक्चरर या प्रोफेसर बन सकते हैं। इसके अलावा, किसानों को नई तकनीक सिखाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी काम कर सकते हैं।

78
जॉब्स पाने के लिए एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के पास होनी चाहिए ये योग्यता और स्किल्स
Image Credit : Getty

जॉब्स पाने के लिए एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के पास होनी चाहिए ये योग्यता और स्किल्स

  • कृषि विज्ञान में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
  • कंप्यूटर और डेटा एनालिसिस का नॉलेज
  • अच्छी कम्युनिकेशन स्किल
  • नई तकनीकों को अपनाने की क्षमता
88
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स अपने लिए जॉब या नौकरी कहां ढूंढें
Image Credit : Getty

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स अपने लिए जॉब या नौकरी कहां ढूंढें

  • सरकारी नौकरियों के लिए UPSC, SSC और राज्य सरकार की वेबसाइट देखें।
  • प्राइवेट नौकरियों के लिए LinkedIn जैसे पोर्टल पर प्रोफाइल बनाएं।
  • कृषि विभाग के स्थानीय दफ्तर से संपर्क करें।
  • कृषि से जुड़े सेमिनार और जॉब फेयर में हिस्सा लें।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर समाचार
करियर टिप्स
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image2
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
Recommended image3
NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
Recommended image4
Paper Leak Bill 2026 FAQ: किसे होगी जेल? कितना जुर्माना? किन परीक्षाओं पर होगा लागू? जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब
Recommended image5
कौन हैं IAS टीके अनिल कुमार? शिक्षा मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी, NTA पर भी बड़ा एक्शन!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved