सार

Bihar Board 12th Toppers 2025 Girls vs Boys: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा रहा। साथ ही मेरिट लिस्ट में भी कब्जा जमाया। जानें पूरी डिटेल।

Bihar Board 12th result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 25 मार्च को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया, और इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा, जिससे यह साफ हो गया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Bihar Board 12th result 2025: आर्ट्स स्ट्रीम मेरिट लिस्ट में लड़कियों का दबदबा

आर्ट्स स्ट्रीम में 12 टॉपर्स की लिस्ट जारी हुई, जिसमें से 9 लड़कियां हैं। टॉप पर अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 94.6% अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा, अनुष्का कुमारी, रोकैया फातमा, आरती कुमारी, सानिया कुमारी, संजना कुमारी, तनु कुमारी और अर्चना मिश्रा जैसी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

Bihar Board Result 2025: कॉमर्स स्ट्रीम टॉप 5 में 4 लड़कियां

कॉमर्स में भी लड़कियों का दबदबा रहा। रौशनी कुमारी ने टॉप किया, जबकि अंत्रा खुशी, सृष्टि कुमारी, निधि शर्मा, अदिति सोनकर और अंशु कुमारी ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। लड़कों में सिर्फ निशांत राज ही तीसरे स्थान पर रहे।

Bihar Board Inter Result 2025: साइंस स्ट्रीम में लड़कों ने ली बढ़त, लेकिन टॉपर बनीं प्रिया जयसवाल

साइंस स्ट्रीम में टॉप 5 रैंक में 8 छात्रों को शामिल किया गया, जिसमें 5 लड़के हैं। हालांकि, स्ट्रीम की टॉपर प्रिया जयसवाल बनीं, जिन्होंने 96.8% अंक हासिल किए। आकाश कुमार, रवि कुमार, प्रशांत कुमार, अतुल कुमार मौर्य और अंकित कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टॉप लिस्ट में अनुप्रिया और वर्षा रानी जैसी लड़कियों ने भी अपनी जगह बनाई।

Bihar Board 12th Result 2025: जेंडर-वाइज पास प्रतिशत

  • अगर पास प्रतिशत की बात करें, तो तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।
  • आर्ट्स: लड़कियों का पास प्रतिशत 85.04% और लड़कों का 78.94% रहा।
  • कॉमर्स: 97% लड़कियों ने सफलता पाई, जबकि लड़कों का प्रतिशत 93.62% रहा।
  • साइंस: लड़कियों का पास प्रतिशत 91.29%, जबकि लड़कों का 88.63% रहा।

Bihar Board 12th Result 2025 Analysis: पिछले साल की तुलना में कैसा रहा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025

  • इस साल कुल पास प्रतिशत 86.50% रहा, जो पिछले साल के 87.21% से थोड़ा कम है।
  • फर्स्ट डिवीजन: 5,08,540 छात्रों ने हासिल की।
  • सेकंड डिवीजन: 5,07,002 छात्र पास हुए।
  • थर्ड डिवीजन: 91,788 छात्रों ने परीक्षा पास की।