MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • बिहार MBBS एडमिशन 2025: कौन से हैं टॉप मेडिकल कॉलेज? कितनी सीटें और क्या है फीस स्ट्रक्चर

बिहार MBBS एडमिशन 2025: कौन से हैं टॉप मेडिकल कॉलेज? कितनी सीटें और क्या है फीस स्ट्रक्चर

Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस बोर्ड की ओर से मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार MBBS एडमिशन 2025 के लिए कितनी सीटें हैं? कौन से टॉप मेडिकल कॉलेज और कितनी फीस है? जानिए डिटेल्स।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Jul 31 2025, 06:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेज, जहां से कर सकते हैं MBBS या BDS कोर्स
Image Credit : Getty

बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेज, जहां से कर सकते हैं MBBS या BDS कोर्स

अगर आप बिहार में MBBS या BDS की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस बोर्ड (BCECEB) ने मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस एडमिशन प्रोसेस के तहत सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के मेडिकल कॉलेजों में सीटें दी जाएंगी।

28
बिहार MBBS, BDS कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कहां करें
Image Credit : Getty

बिहार MBBS, BDS कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कहां करें

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 30 जुलाई 2025 से हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 4 अगस्त 2025 रात 10 बजे तक रखी गई है। ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

Related Articles

Related image1
NEET Counselling 2025: 550-600 स्कोर पर कौन से सरकारी कॉलेज में मिलेगी एमबीबीएस सीट, स्टेटवाइज कटऑफ
Related image2
NEET UG Counselling 2025: MCC किन मेडिकल कॉलेजों की सीटें कराता है अलॉट? जानिए कैसे करें सही चुनाव
38
बिहार में MBBS की कितनी सीटें हैं?
Image Credit : Getty

बिहार में MBBS की कितनी सीटें हैं?

इस बार बिहार में मेडिकल कोर्स के लिए कुल 2897 सीटें उपलब्ध हैं। इसमें 2582 सीटें MBBS के लिए हैं और 315 सीटें BDS के लिए। MBBS की बात करें तो इनमें से 1232 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की हैं और 1350 सीटें प्राइवेट कॉलेजों की। वहीं BDS में 115 सीटें सरकारी और 200 प्राइवेट कॉलेजों के लिए रखी गई हैं।

48
एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
Image Credit : Getty

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

अगर आप जनरल, EWS, BC या EBC कैटेगरी से आते हैं, तो आपको 1200 रूपए फीस देनी होगी। जबकि SC और ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ये फीस 600 रूपए रखी गई है। खास बात ये है कि प्राइवेट कॉलेजों के लिए सभी कैटेगरी की फीस 1200 रुपए तय की गई है। पेमेंट आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए कर सकते हैं।

58
बिहार के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
Image Credit : Getty

बिहार के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज की लिस्ट

बिहार के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों की बात करें, तो इनमें AIIMS पटना, पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH), IGIMS पटना, नालंदा मेडिकल कॉलेज, दरभंगा मेडिकल कॉलेज, ESIC बिहटा और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी कॉलेज बिहार में मेडिकल एजुकेशन की रीढ़ माने जाते हैं।

68
बिहार के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भी मिल रहा है अच्छा मौका
Image Credit : Getty

बिहार के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भी मिल रहा है अच्छा मौका

अगर आप सरकारी कॉलेज में सीट नहीं पाते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। इस बार प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में भी काफी सीटें उपलब्ध हैं। खासकर माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज किशनगंज और गोपाल नारायण मेडिकल कॉलेज, सासाराम जैसे संस्थान पढ़ाई और सुविधाओं के मामले में काफी अच्छे माने जाते हैं।

78
बिहार के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज
Image Credit : Getty

बिहार के सबसे सस्ते मेडिकल कॉलेज

अब बात करते हैं उन कॉलेजों की जहां फीस कम है और पढ़ाई भी अच्छी है। जैसे AIIMS पटना में सालाना फीस मात्र 6000 रुपए है, जबकि कटिहार मेडिकल कॉलेज की फीस 7.38 लाख रुपए है। इसी तरह गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी, माता गुजरी यूनिवर्सिटी और लॉर्ड बुद्ध कोशी मेडिकल कॉलेज में भी फीस 8 से 12 लाख रुपए के बीच है। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की फीस 15.5 लाख रुपए है। सुविधाएं और क्लिनिकल ट्रेनिंग में ये कॉलेज बेस्ट माने जाते हैं है।

88
NEET UG 2025 में सफल कैंडिडेट को क्यों नहीं चूकना चाहिए ये मौका?
Image Credit : Getty

NEET UG 2025 में सफल कैंडिडेट को क्यों नहीं चूकना चाहिए ये मौका?

बिहार सरकार ने इस बार खास तौर पर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की 50 प्रतिशत सीटों पर सरकारी जैसी फीस लागू की है। यानी आपको कम खर्च में अच्छी मेडिकल पढ़ाई का मौका मिल सकता है। इसलिए अगर आपने NEET UG 2025 क्लियर किया है, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर टिप्स
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image2
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image4
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image5
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
Related Stories
Recommended image1
NEET Counselling 2025: 550-600 स्कोर पर कौन से सरकारी कॉलेज में मिलेगी एमबीबीएस सीट, स्टेटवाइज कटऑफ
Recommended image2
NEET UG Counselling 2025: MCC किन मेडिकल कॉलेजों की सीटें कराता है अलॉट? जानिए कैसे करें सही चुनाव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved