CAT Answer Key 2025 आज IIM Kozhikode द्वारा जारी की जाएगी। जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल आंसर की iimcat.ac.in पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। यहां जानें आंसर की चेक करने का तरीका, ऑब्जेक्शन प्रोसेस और लेटेस्ट अपडेट।

CAT Provisional Answer Key 2025: CAT 2025 एग्जाम देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। Indian Institute of Management (IIM) Kozhikode आज यानी 4 दिसंबर 2025 को CAT Answer Key 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार अपनी प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन करके चेक कर सकेंगे। इस आंसर की के आधार पर वे अपने मार्क्स का अनुमान लगा पाएंगे और यह भी समझ पाएंगे कि किस सवाल में उनकी गलती हुई है। बता दें CAT 2025 एग्जाम इस साल 30 नवंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 2.95 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। देशभर के 170 टेस्ट सेंटरों में परीक्षा 3 शिफ्टों में संपन्न हुई। अब IIM की ओर से आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।

CAT Answer Key 2025: कब खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो?

  • जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे इसे चैलेंज कर सकते हैं।
  • ऑब्जेक्शन विंडो 8 दिसंबर दोपहर 12 बजे खुलेगी।
  • 10 दिसंबर रात 11:55 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
  • उम्मीदवारों को अपनी CAT एप्लीकेशन लॉगिन ID और पासवर्ड का उपयोग करके Objection Management सेक्शन में जाकर सवालों को चुनौती देना होगा।

Indian Navy कैसे ज्वाइन करें? जानिए भारतीय नौसेना में शामिल होने के 3 सबसे पॉपुलर रास्ते

CAT Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले IIM CAT की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CAT Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन ID और पासवर्ड डालें।
  • आपकी प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • उसे डाउनलोड करें और जरूरत पड़ने पर प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें- Indian Navy Facts and Myths: जानिए वो 10 सच, जिनके बारे में अक्सर लोग गलत सोचते हैं

CAT 2025 में कितने उम्मीदवार शामिल हुए?

CAT 2025 में इस साल रिकॉर्ड 2.95 लाख कैंडिडेट्स बैठे। देशभर के 170 टेस्ट सेंटर पर परीक्षा 3 सत्रों में आयोजित हुई। CAT Answer Key 2025 जारी होने के बाद कट-ऑफ और रिजल्ट से जुड़ी अपडेट भी जल्द जारी होगी। लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।