CBSE Supplementary Exam Timetable 2025 Out: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं की परीक्षा 15 से 22 जुलाई तक और 12वीं की परीक्षा 15 जुलाई को होगी। डेटशीट cbse.gov.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Supplementary Exam Datesheet 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित होती है जिन्हें CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में किसी एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण (फेल) या कंपार्टमेंट आया था। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी 10वीं या 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2025 का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। CBSE Supplementary Exam 2025 Timetable चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

CBSE 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा कब से कब तक?

CBSE के अनुसार, कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। अधिकांश विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

CBSE CBSE 10 Supplementary Datesheet 2025 Direct Link to Check

CBSE 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा सिर्फ एक दिन

वहीं CBSE कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 को ही एक दिन में पूरी करा दी जाएगी। समय सुबह 10:30 से शुरू होकर विषय के अनुसार 1:30 बजे या 12:30 बजे तक रहेगा।

CBSE CBSE 12 Supplementary Datesheet 2025 Direct Link to Check

CBSE रिजल्ट 2025 में कितने छात्रों को मिली थी कंपार्टमेंट?

CBSE की ओर से 13 मई 2025 को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए थे। कक्षा 12 में 17.04 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे जिसमें से 16.92 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14.96 लाख पास हुए। 88.39% पास प्रतिशत रहा। वहीं CBSE बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 23.85 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे जिसमें से 23.71 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 22.21 लाख पास हुए। कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा। जिन छात्रों को कंपार्टमेंट या फेल घोषित किया गया था, उनके लिए यह सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट सुधारने का एक और मौका है।

CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा के बारे में कहां मिलेगी पूरी जानकारी?

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 से जुड़ी अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड, सेंटर और टाइमिंग के बारे में भी जानकारी इसी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का फायदा यह है कि पास करने वाले छात्र भी उसी साल हायर एजुकेशन के लिए अपना एडमिशन के पात्र हो जाते हैं और उनका एक साल खराब होने से बच जाता है।