CBSE Class 10 12 Compartment Result 2025: CBSE कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आयेगा, क्या है लेटेस्ट अपडेट।

CBSE Class 10 12 Compartment Result 2025 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। वे जानना चाहते हैं कि CBSE Class 10 12 Compartment Result 2025 कब आयेगा। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही क्लास 10 और 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टेमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट इन्हीं वेबसाइट्स पर दी जाएगी इसलिए विजिट करते रहें।

कब आयेगा सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025

सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 की घोषणा 4 और 5 अगस्त को की गई थी। ऐसे में पिछले साल के रूझान को देखते हुए इस साल 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की घोषण 3 और 4 अगस्त को किए जाने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में ऑफिशियल अपडेट का इंतजार जारी है।

कब हुई थीं सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं?

क्लास 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 को और क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 से 22 जुलाई 2025 तक (15, 16, 17, 18, 19, 21, 22 जुलाई) आयोजित की गई थी। शेड्यूल के अनुसार ज्यादातर विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुईं, जबकि कुछ विषयों के पेपर 10:30 से 12:30 बजे तक आयोजित किए गए थे।

कहां-कैसे चेक करें CBSE कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025?

सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-

  • सबसे पहले cbseresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • 10वीं या 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का लिंक अपनी क्लास अनुसार चुनें।
  • अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- CBSE रिजल्ट के बाद चर्चा में क्यों रेहान वाड्रा, जानिए कितने पढ़े-लिखे

CBSE कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स की लिस्ट

cbse.gov.in

results.cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसा रहा था?

क्लास 12वीं (Regular Exam)

  • रजिस्टर्ड छात्र: 17.04 लाख
  • परीक्षा में शामिल हुए: 16.92 लाख
  • पास हुए छात्र: 14.96 लाख
  • कुल पास प्रतिशत: 88.39%

क्लास 10वीं (Regular Exam)

  • रजिस्टर्ड छात्र: 23.85 लाख
  • परीक्षा में शामिल हुए: 23.71 लाख
  • पास हुए छात्र: 22.21 लाख
  • कुल पास प्रतिशत: 93.66%

ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला: अब स्कूल के हर कोने में लगेगा CCTV कैमरा, क्लासरूम तक में होगी निगरानी