सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। जानिए cbse.gov.in पर आवेदन करने का तरीका क्या है। डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

CBSE Class 12 Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2024 वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 21 मई, 2024 है। उम्मीदवार जो अपने 12वीं बोर्ड मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं वे सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से अपने मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2024 की घोषणा 13 मई 2024 को की गई थी। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मार्क्स वेरिफिकेशन प्रोसेस फीस

मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रति विषय का प्रोसेसिंग शुल्क 500 रुपये है। आवेदन करते समय फीस भी ऑनलाइन ही भरनी है।

CBSE Class 12 Result 2024 verification direct link

CBSE Class 12 Result 2024 verification official notice here

CBSE Class 12 Result 2024: मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कैसे करें

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन लिस्ट के नीचे होम पेज पर उपलब्ध वेरिफिकेशन प्रोसस लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को कक्षा 12 वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब छात्र नए खुले पेज पर रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और जिस विषय का मार्क्स वेरिफिकेशन करना चाहते हैं उसके लिए आवेदन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

मार्क्स वेरिफिकेशन की कहां मिलेगी जानकारी

मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को उनके मार्क्स के सत्यापन का रिजल्ट उसी लॉगिन अकाउंट के माध्यम से दिया जाएगा जहां से उसने सत्यापन के लिए आवेदन किया है। 

ये भी पढ़ें

क्या है अनंत अंबानी की रिलायंस में भूमिका, जानिए लाइफ, एजुकेशन, दौलत

इंजीनियर स्वाति मालीवाल कैसे बनी पॉलिटिशियन, जानिए पूरी कहानी