MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • CBSE Result 2025 Analysis: 10वीं-12वीं दोनों में JNV और KVs सबसे आगे, जानिए टॉपर जोन कौन

CBSE Result 2025 Analysis: 10वीं-12वीं दोनों में JNV और KVs सबसे आगे, जानिए टॉपर जोन कौन

CBSE 10th 12th Result 2025 Analysis: CBSE ने 2025 के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा, लड़कियों ने बाजी मारी। जानिए रीजन-वाइज, स्कूल-वाइज पास प्रतिशत, टॉपर्स, हाई स्कोरर्स डिटेल्स।

4 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : May 13 2025, 03:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
CBSE 10 12 Board Result 2025 डिटेल एनालिसिस
Image Credit : Getty

CBSE 10 12 Board Result 2025 डिटेल एनालिसिस

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2025 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 41.98 लाख से अधिक छात्रों ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा दी, जिनमें से 24.11 लाख से ज़्यादा छात्र कक्षा 10वीं और करीब 17.87 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।

212
CBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट हाईलाइट्स
Image Credit : Getty

CBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट हाईलाइट्स

कक्षा 10वीं की बात करें तो इस साल 23,71,939 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 22,21,636 छात्र पास हुए। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत रहा 93.66%, जो पिछले सालों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है।

Related Articles

Related image1
CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 95% के साथ छोड़ा लड़कों को पीछे
Related image2
CBSE Class 12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी, पास प्रतिशत में लड़कों को पछाड़ा
312
CBSE स्कूलवाइज रिजल्ट (कक्षा 10)
Image Credit : Getty

CBSE स्कूलवाइज रिजल्ट (कक्षा 10)

इस परीक्षा में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नवोदय विद्यालयों (JNV) का रहा, जिन्होंने 99.49% के साथ टॉप किया। उनके बाद केंद्रीय विद्यालय (KV) ने 99.45% पास प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं स्वतंत्र स्कूलों (Private) का पास प्रतिशत 94.17% रहा। सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा, जहां पास प्रतिशत 89.26% दर्ज किया गया। सबसे निचले पायदान पर सरकारी सहायता प्राप्त (Government Aided) स्कूल रहे जिनका पास प्रतिशत केवल 83.94% रहा।

412
CBSE रीजन-वाइज पास प्रतिशत (10वीं)
Image Credit : Getty

CBSE रीजन-वाइज पास प्रतिशत (10वीं)

रीजन के लिहाज से देखें तो त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र बने, जहां का पास प्रतिशत 99.79% रहा। इनके बाद बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे जैसे बड़े शहरों में भी 95% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली के दोनों रीजन ईस्ट और वेस्ट का पास प्रतिशत क्रमशः 95.07% और 95.24% रहा। वहीं गुवाहाटी इस बार सबसे पीछे रहा जहां पास प्रतिशत केवल 84.14% दर्ज किया गया।

512
CBSE Result 2025 हाई स्कोरर्स (10वीं)
Image Credit : Getty

CBSE Result 2025 हाई स्कोरर्स (10वीं)

क्लास 10 के रिजल्ट में इस बार कुल 1,99,944 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, जो कुल छात्रों का 8.43% है। वहीं 95% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 45,516 रही, जो कुल का 1.92% बनता है।

612
CBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 हाईलाइट्स
Image Credit : Getty

CBSE कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 हाईलाइट्स

अब बात करें 12वीं की, तो इस साल कुल 16.92 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 14.96 लाख छात्र सफल घोषित किए गए। इस बार 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले साल की तुलना में 0.41% अधिक है।

712
CBSE स्कूल-वाइज रिजल्ट (कक्षा 12)
Image Credit : Getty

CBSE स्कूल-वाइज रिजल्ट (कक्षा 12)

12वीं में भी सबसे शानदार प्रदर्शन JNV ने किया, जहां 99.29% छात्र पास हुए। KV ने 99.05% और STSS (सरदार पटेल स्कूल्स) ने 98.96% पास प्रतिशत के साथ बेहतरीन नतीजे दिए। सरकारी स्कूलों में 90.48% छात्र पास हुए, जबकि स्वतंत्र (Private) स्कूलों का पास प्रतिशत 87.94% रहा।

812
CBSE रीजन-वाइज पास प्रतिशत (12वीं)
Image Credit : Getty

CBSE रीजन-वाइज पास प्रतिशत (12वीं)

रीजनल स्तर पर 12वीं में विजयवाड़ा 99.60% के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद त्रिवेंद्रम ने 99.32% के साथ टॉप परफॉर्मिंग रीजन में जगह बनाई। दिल्ली ईस्ट और वेस्ट दोनों ही 95% से ज़्यादा पास प्रतिशत के साथ शीर्ष क्षेत्रों में शामिल रहे। वहीं प्रयागराज 79.53% के साथ सबसे नीचे रहा।

912
CBSE Result 2025 Gender Wise Performance (12वीं)
Image Credit : Getty

CBSE Result 2025 Gender Wise Performance (12वीं)

लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा जबकि लड़कों का 85.70%। यानी लड़कियों ने लड़कों से 5.94 प्रतिशत अधिक अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा।

1012
CBSE हाई स्कोरर्स (12वीं)
Image Credit : Getty

CBSE हाई स्कोरर्स (12वीं)

हाई स्कोरर्स की बात करें तो 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 1,11,544 रही, जो कुल छात्रों का 6.59% है। वहीं 95% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 24,867 रही। 12वीं में 1,29,095 छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में आए हैं, जो दोबारा परीक्षा देंगे।

1112
CBSE Result 2025 विदेशी स्कूलों के आंकड़े
Image Credit : Getty

CBSE Result 2025 विदेशी स्कूलों के आंकड़े

विदेशी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। 10वीं में 29,320 छात्रों ने परीक्षा पास की और उनका पास प्रतिशत 98.57% रहा। वहीं 12वीं में विदेशी छात्रों का पास प्रतिशत 95.01% रहा, जहां 21,694 छात्र सफल घोषित किए गए।

1212
 CBSE Result 2025 में नवोदय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन
Image Credit : Getty

CBSE Result 2025 में नवोदय विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन

कुल मिलाकर, CBSE Result 2025 में नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया है। लड़कियों ने फिर से बेहतर नतीजे दिए हैं और कुछ क्षेत्र जैसे विजयवाड़ा और त्रिवेंद्रम लगातार टॉप पर बने हुए हैं। वहीं कुछ क्षेत्र और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को अभी और सुधार की जरूरत है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार
रिजल्ट न्यूज़ (Result News)
शिक्षा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Class 10 and 12 Exams 2026: फेक न्यूज से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
Recommended image2
JEE Main 2026 में 300/300 स्कोर, जानिए बिहार के शुभम कुमार की तैयारी का राज, पिता की है हार्डवेयर दुकान
Recommended image3
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा आज से शुरू, जानिए हेल्पलाइन नंबर और कैसे होगी 8033 सेंटरों में लाइव निगरानी
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी वक्त में छोड़ी 10वीं की परीक्षा, प्रिंसिपल ने दिया हैरान करने वाला कमेंट
Recommended image5
JEE Main 2026 Success Story: साथ पढ़ाई-समान पर्सेंटाइल, जुड़वां भाई महरूफ-मसरूर अहमद खान की शानदार स्टोरी
Related Stories
Recommended image1
CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 95% के साथ छोड़ा लड़कों को पीछे
Recommended image2
CBSE Class 12th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी, पास प्रतिशत में लड़कों को पछाड़ा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved