CLAT 2026 Counselling: देश के टॉप NLUs में एडमिशन पाने की इच्छा रखने वाले CLAT 2026 के सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानें क्लैट यूजी, पीजी काउंसलिंग डेट और डिटेल। सीट अलॉटमेंट, जरूरी डॉक्यूमेंट।
CLAT 2026 Counseling Date: देश के नामी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में पढ़ने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ गई है। CLAT 2026 का रिजल्ट घोषित होते ही अब एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब सीधे काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होना होगा, जहां उनकी रैंक के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी। हर बार की तरह इस बार भी काउंसलिंग को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता है, क्योंकि इसी प्रक्रिया से तय होगा कि उन्हें कौन-सी NLU और कौन-सा कोर्स मिलेगा।
CLAT 2026 काउंसलिंग डेट्स: रजिस्ट्रेशन से लेकर सीट अलॉटमेंट तक पूरा शेड्यूल
CLAT 2026 UG&PG काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन से लेकर सीट अलॉटमेंट और फीस भुगतान तक, हर स्टेप की तारीख तय कर दी गई है। जानिए CLAT 2026 काउंसलिंग की पूरी टाइमलाइन-
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू: 16 दिसंबर 2025, शाम 6 बजे से
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 27 दिसंबर 2025, रात 10 बजे तक
सीट अलॉटमेंट पहला राउंड
- पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट: 7 जनवरी 2026, सुबह 10 बजे
- फीस और एडमिशन डेट: 7 जनवरी (सुबह 10 बजे) से 15 जनवरी 2026 (दोपहर 1 बजे तक)
दूसरा राउंड
- दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट: 22 जनवरी 2026, सुबह 10 बजे
- फीस और एडमिशन: 22 जनवरी से 29 जनवरी 2026 (दोपहर 1 बजे तक)
तीसरा राउंड
- तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट: 5 फरवरी 2026, सुबह 10 बजे
- फीस और एडमिशन: 5 फरवरी से 12 फरवरी 2026 (दोपहर 1 बजे तक)
- Freeze ऑप्शन वालों के लिए जरूरी तारीख: जो उम्मीदवार पहले तीन राउंड में Freeze ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें 24 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपनी यूनिवर्सिटी फीस जमा करनी होगी।
चौथा और पांचवां राउंड भी होगा
- चौथा राउंड: चौथी सीट अलॉटमेंट लिस्ट: 2 मई 2026, सुबह 10 बजे
- फीस और एडमिशन: 2 मई से 8 मई 2026 (दोपहर 1 बजे तक)
पांचवां और आखिरी राउंड
- पांचवीं और अंतिम अलॉटमेंट लिस्ट: 15 मई 2026, सुबह 10 बजे
- फीस और एडमिशन: 15 मई से 20 मई 2026 (दोपहर 1 बजे तक)
आखिरी राउंड के Freeze कैंडिडेट्स क्या करें?
जो उम्मीदवार चौथे और पांचवें राउंड में Freeze ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें यूनिवर्सिटी फीस अपनी-अपनी NLU की ओर से तय तारीख के अनुसार जमा करनी होगी। CLAT 2026 काउंसलिंग में समय का पालन सबसे जरूरी है। तय समय में फीस न भरने पर सीट रद्द हो सकती है हर अलॉटमेंट लिस्ट को ध्यान से चेक करें और Freeze, Float और Exit ऑप्शन सोच-समझकर चुनें।
CLAT 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- अपने CLAT अकाउंट में लॉगिन करें।
- ‘Make Payment’ बटन पर क्लिक करें।
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- स्क्रीन पर ‘Payment Successful’ मैसेज आने तक इंतजार करें।
- भुगतान पूरा होने के बाद ही लॉगआउट करें।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी दिन का इंतजार न करें, ताकि पेमेंट से जुड़ी किसी परेशानी से बचा जा सके।
CLAT 2026: NLUs में UG और PG की कितनी सीटें उपलब्ध हैं?
CLAT 2026 स्कोर के जरिए देश की अलग-अलग नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में हजारों सीटों पर एडमिशन मिलेगा। UG कोर्स की कुल 3,451 सीटों और PG कोर्स की कुल 1,271 सीटों पर एडमिशन मिलेगा। यह आंकड़े सुपरन्यूमेरेरी, NRI और विदेशी छात्रों की सीटों को छोड़कर हैं। नीचे देखें कुछ प्रमुख NLUs की सीट मैट्रिक्स-
NLSIU बेंगलुरु: UG- 240 सीट, PG- 100 सीट
WBNUJS कोलकाता: UG- 132 सीट, PG-100 सीट
NLU जोधपुर: UG- 120 सीट, PG- 50 सीट
GNLU गांधीनगर: UG- 172 सीट, PG- 57 सीट
RGNLU पटियाला: UG- 180 सीट, PG- 60 सीट
NALSAR हैदराबाद: UG- 132 सीट, PG- 66 सीट
NLIU भोपाल: BA LLB- 134 सीट, BSc LLB- 68 सीट, PG- 60 सीट
HNLU रायपुर: UG- 170 सीट, PG- 90 सीट
RMLNLU लखनऊ: UG- 187 सीट, PG- 31 सीट
इसके अलावा पटना, कटक, असम, त्रिची, नागपुर, शिमला, सोनीपत, त्रिपुरा और सिलवासा जैसे NLUs में भी बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं। CLAT 2026 काउंसलिंग में हर राउंड बेहद अहम है। समय पर रजिस्ट्रेशन, सही ऑप्शन का चुनाव और फीस जमा न करने पर सीट कैंसिल भी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को हर अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
CLAT 2026 एग्जाम इंपोर्टेंट डिटेल्स
यह परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को देशभर के 126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 92,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 75,009 ने UG परीक्षा और 17,335 ने PG परीक्षा में भाग लिया। इस बार परीक्षा में 96.01% उम्मीदवार उपस्थित रहे। इस साल परीक्षा में 57% छात्राएं, 43% छात्र और 9 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे।


