CUET UG 2025 Toppers List: सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। NTA ने रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी किए हैं। यहां देखें CUET UG स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका, रिजल्ट से जुड़े अहम आंकड़े और एडमिशन डिटेल्स।
CUET UG 2025 Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई, शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। एनटीए के अनुसार इस साल ग्रेजुएशन लेवल एंट्रेंस एग्जाम के लिए 13,54,699 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,71,735 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। हालांकि NTA ने रिजल्ट के साथ सब्जेक्ट वाइज टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन टॉप हाइएस्ट स्कोर करने वाले कैंडिडेट के डिटेल और रिजल्ट के कुछ आंकड़े शेयर किए गए हैं। देखें
CUET UG 2025 Toppers: पांच विषयों में हाईएस्ट स्कोर करने वाले कैंडिडेट की लिस्ट
| क्रम संख्या | एप्लीकेशन नंबर | CUET UG स्कोर |
| 1 | 253510212904 | 1225.93 |
| 2 | 253510482971 | 1210.10 |
| 3 | 253510237965 | 1205.17 |
| 4 | 253510131343 | 1203.40 |
| 5 | 253510914850 | 1200.12 |
| 6 | 253510344583 | 1194.37 |
| 7 | 253510459608 | 1193.77 |
| 8 | 253510359031 | 1191.25 |
| 9 | 253510422569 | 1191.06 |
| 10 | 253510498544 | 1190.76 |
| 11 | 253510041548 | 1190.09 |
| 12 | 253510414993 | 1187.84 |
| 13 | 253510265376 | 1186.34 |
| 14 | 253510368205 | 1185.62 |
| 15 | 253510338363 | 1184.97 |
| 16 | 253510078529 | 1184.30 |
| 17 | 253510438176 | 1181.93 |
| 18 | 253510320081 | 1179.91 |
| 19 | 253510069616 | 1179.04 |
| 20 | 253510783726 | 1176.44 |
CUET UG 2025 रिजल्ट के साथ क्या-क्या जानकारियां शेयर की गई?
NTA ने CUET UG 2025 रिजल्ट जारी करने के साथ ही कुछ इंपोर्टेंट डिटेल्स भी शेयर की हैं जिसमें-
CUET परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या मीडियम वाइज
- असमिया: 1,493
- बंगाली: 4,869
- अंग्रेजी: 8,73,115
- गुजराती: 233
- हिंदी: 1,85,605
- कन्नड़: 46
- मलयालम: 412
- मराठी: 113
- ओडिया: 214
- पंजाबी: 78
- तमिल: 3,450
- तेलुगु: 128
- उर्दू: 215
CUET UG Result 2025: जेंडर वाइज कैंडिडट्स
गर्ल्स
- परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड: 6,47,934
- परीक्षा में शामिल: 5,23,988
ब्वॉयज
- परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड: 7,06,760
- परीक्षा में शामिल: 5,47, 744
थर्ड जेंडर
- परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड: 5
- परीक्षा में शामिल: 3
CUET UG रिजल्ट: कैटेगरी वाइज कैंडिडेट की संख्या
EWS
- रजिस्टर्ड: 73,017
- उपस्थित: 60,315
सामान्य
- रजिस्टर्ड: 6,08,705
- उपस्थित: 4,75,051
OBC- (नॉन-क्रीमी लेयर)
- रजिस्टर्ड: 4,44,227
- उपस्थित: 3,59,264
SC
- रजिस्टर्ड: 1,44,289
- उपस्थित: 1,14,751
एसटी
- रजिस्टर्ड: 84,461
- उपस्थित: 62,354
CUET UG Result 2025: सब्जेक्ट वाइज हाईएस्ट स्कोर
अंग्रेजी: 241.96
हिंदी: 238.06
असमिया: 220.00
बंगाली: 244.00
गुजराती: 166.00
कन्नड़: 232.00
मलयालम: 238.00
मराठी: 244.00
ओडिया: 219.00
पंजाबी: 250.00
तमिल: 241.00
तेलुगु: 178.00
उर्दू: 250.00
अकाउंटेंसी / बुक कीपिंग: 249.76
कृषि: 228.40
मानव विज्ञान (Anthropology): 208.00
जीव विज्ञान/जैव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/जैव रसायन: 249.70
बिजनेस स्टडीज: 250.00
कैमेस्ट्री: 247.64
एनवायरमेंटल साइंस: 185.00
कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन: 239.50
इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉमिक्स: 244.45
ललित कला/दृश्य कला/वाणिज्यिक कला: 248.33
भूगोल/भूविज्ञान: 250.00
इतिहास: 249.60
गृह विज्ञान: 234.33
ज्ञान परंपरा - भारत में अभ्यास (Knowledge Tradition - Practices in India): 187.00
मास मीडिया/मास कम्युनिकेशन: 7141 5267 204.50
गणित / अनुप्रयुक्त गणित: 243.70
Performing Arts (नृत्य, नाटक, संगीत): 242.00
शारीरिक शिक्षा (योग, खेल): 219.00
फिजिक्स: 237.00
राजनीति विज्ञान: 249.60
मनोविज्ञान: 250.00
संस्कृत: 244.00
समाजशास्त्र: 245.40
सामान्य योग्यता परीक्षण (General Aptitude Test): 203.36
CUET UG रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
CUET UG 2025 का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज एक्टिव CUET UG Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान पर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- अब सबमिट कर दें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपको अपना स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।
CUET UG Result 2025 Direct Link
CUET UG 2025 रिजल्ट के बाद क्या है एडमिशन प्रोसेस?
अब CUET UG 2025 रिजल्ट जारी होने के साथ ही इस स्कोर को स्वीकार करने वाले सभी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस भी शुरू हो जाएगा। सफल स्टूडेंट्स अपने सब्जेक्ट और पसंद अनुसार यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए आवेदन करें। आपको बता दें कि CUET के लिए कोई सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित नहीं की जाती है। छात्र अपने नंबर के अनुसार अपनी पंसद की यूनिवर्सिटी की वेबसाइट्स पर जाकर अलग-अलग आवेदन करें।
