MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Free Data Science Courses: घर बैठे सीखें डेटा साइंस, हार्वर्ड, MIT जैसे बड़े संस्थान दे रहे मौका

Free Data Science Courses: घर बैठे सीखें डेटा साइंस, हार्वर्ड, MIT जैसे बड़े संस्थान दे रहे मौका

Free Online Data Science Courses: डेटा साइंस में करियर बनाने का सोच रहे हैं, तो बिल्कुल फ्री सीखने का मौका है। Harvard, Google और MIT जैसी टॉप यूनिवर्सिटीज Online Data Science Courses उपलब्ध करा रहे हैं, कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट भी मिलेगा। 

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Aug 22 2025, 04:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Harvard University, IBM, Google और MIT से फ्री में करे डेटा साइंस कोर्स
Image Credit : Getty

Harvard University, IBM, Google और MIT से फ्री में करे डेटा साइंस कोर्स

अगर आप डेटा साइंस में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको इस फील्ड को सीखने के लिए महंगी फीस खर्च करने की ज़रूरत नहीं है। दुनिया की नामी यूनिवर्सिटीज और बड़ी टेक कंपनियां जैसे Harvard University, IBM, Google और MIT अब फ्री कोर्सेस ऑफर कर रही हैं। इन कोर्सेज के जरिए आप जान पाएंगे कि डेटा से जानकारी कैसे निकाली जाती है, उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है और नई-नई टेक्नोलॉजीज को कैसे अपनाया जा सकता है। साथ ही कुछ कोर्सेज में आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बेसिक ट्रेनिंग भी मिलेगी।

26
हार्वर्ड का इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस विद पायथन कोर्स
Image Credit : Getty

हार्वर्ड का इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस विद पायथन कोर्स

Harvard University ने 8 हफ्तों का एक ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है, जिसमें Python की मदद से डेटा साइंस की बेसिक जानकारी दी जाती है। इस कोर्स में आपको रिग्रेशन और क्लासिफिकेशन मॉडल्स, मशीन लर्निंग और डेटा विज़ुअलाइजेशन जैसे टॉपिक पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही Pandas, Numpy और Matplotlib जैसी लाइब्रेरीज के साथ काम करने का मौका मिलेगा। कोर्स फ्री है, लेकिन अगर सर्टिफिकेट चाहिए तो इसके लिए फीस देनी होगी।

36
IBM का डेटा साइंस कोर्स
Image Credit : Getty

IBM का डेटा साइंस कोर्स

IBM SkillsBuild ने खासतौर पर शुरुआती छात्रों के लिए यह कोर्स बनाया है। इसमें डेटा के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को आसान भाषा और रियल-लाइफ उदाहरणों के साथ समझाया जाता है। करीब 20 घंटे का यह कोर्स डेटा क्लीनिंग, एनालिसिस और विज़ुअलाइजेशन सिखाता है। साथ ही IBM Watson Studio जैसे टूल्स का भी इस्तेमाल कराया जाता है। कोर्स पूरा करने पर आपको एक डिजिटल बैज भी मिलेगा।

46
Cisco का इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस कोर्स
Image Credit : Getty

Cisco का इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस कोर्स

Cisco Networking Academy का यह कोर्स उन स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए है जो टेक्नोलॉजी सेक्टर में कदम रखना चाहते हैं। इसमें डेटा की किस्में, डेटा कलेक्शन की तकनीक और बेसिक एनालिसिस सिखाया जाता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि हेल्थकेयर, फाइनेंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में डेटा का इस्तेमाल कैसे होता है।

56
MIT का Open Courseware
Image Credit : Getty

MIT का Open Courseware

MIT ने Introduction to Computational Thinking and Data Science नाम का कोर्स लॉन्च किया है। यह उन छात्रों के लिए अच्छा है जिन्हें प्रोग्रामिंग की बहुत कम जानकारी है। इसमें Python की मदद से आपको सिमुलेशन, ऑप्टिमाइजेशन और स्टैटिस्टिकल एनालिसिस जैसी चीजें सिखाई जाती हैं। कोर्स में लेक्चर्स, प्रॉब्लम सेट्स और फाइनल एग्जाम भी शामिल हैं।

66
Google Cloud का डेटा साइंस प्लेटफॉर्म
Image Credit : Getty

Google Cloud का डेटा साइंस प्लेटफॉर्म

Google Cloud भी डेटा साइंस सीखने का शानदार प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यहां आप डेटा को प्रोसेस करना, एनालिसिस करना और मशीन लर्निंग मॉडल बनाना सीख सकते हैं। इसमें बिगक्वेरी, वर्टेक्स एआई और लुकर स्टूडियो जैसे टूल्स का इस्तेमाल सिखाया जाता है। Google Cloud के प्लेटफॉर्म पर शुरुआती से लेकर एडवांस लेवल तक के लिए अलग-अलग रिसोर्सेज मिलते हैं।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर टिप्स
शिक्षा समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved