MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Pet Nutritionist Career: 12वीं के बाद कैसे बनें पेट न्यूट्रिशनिस्ट, सैलरी कितनी?

Pet Nutritionist Career: 12वीं के बाद कैसे बनें पेट न्यूट्रिशनिस्ट, सैलरी कितनी?

Career in Pet Nutritionist: शहरों में बढ़ते पेट न्यूट्रिशनिस्ट की डिमांड के बीच जानिए 12वीं के बाद Pet Nutritionist कैसे बन सकते हैं? कोर्स, जॉब्स, सैलरी और फ्यूचर स्कोप क्या हैं?

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Aug 19 2025, 04:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Career in Pet Nutritionist: पेट न्यूट्रिशनिस्ट करियर
Image Credit : Getty

Career in Pet Nutritionist: पेट न्यूट्रिशनिस्ट करियर

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि दिल्ली-NCR के रिहायशी इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम्स में भेजा जाए। इस फैसले के बाद से देशभर में कुत्तों और उनकी देखभाल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में एक करियर काफी लाइमलाइट में आ रहा है वह है पेट न्यूट्रिशनिस्ट।

27
लगातार बढ़ रही है Pet Nutritionist की डिमांड
Image Credit : Getty

लगातार बढ़ रही है Pet Nutritionist की डिमांड

आज के समय में इंसानों की तरह पालतू जानवरों के लिए भी सही न्यूट्रिशन और डाइट बेहद जरूरी है। यही वजह है कि पेट न्यूट्रिशनिस्ट की डिमांड लगातार बढ़ रही है और यह युवाओं के लिए एक अच्छा करियर ऑप्शन बन चुका है। जानिए 12वीं के बाद पेट न्यूट्रिशनिस्ट कैसे बन सकते हैं और इसके लिए कौन-सी पढ़ाई करनी पड़ती है। सैलरी, करियर स्कोप क्या हैं?

37
12वीं के बाद पेट न्यूट्रिशनिस्ट कैसे बनें? कौन-कौन से कोर्स (Pet Nutritionist Course after 12th)
Image Credit : Getty

12वीं के बाद पेट न्यूट्रिशनिस्ट कैसे बनें? कौन-कौन से कोर्स (Pet Nutritionist Course after 12th)

अगर आप पेट न्यूट्रिशनिस्ट बनना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ 12वीं पास करनी होगी। इसके बाद आप इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं-

  • BSc in Pet Nutrition 
  • BSc in Dairy Science 
  • BSc in Animal Science 
  • BSc in Zoology

इसके अलावा कई सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें करके भी आप इस फील्ड में एंट्री ले सकते हैं।

47
पेट न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री कोर्स (Pet Nutritionist Eligibility)
Image Credit : Getty

पेट न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री कोर्स (Pet Nutritionist Eligibility)

ग्रेजुएशन के बाद आप आगे पढ़ाई जारी रखकर इस फील्ड में और स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। इसके लिए ये कोर्स किए जा सकते हैं-

  • MVSc in Animal Nutrition
  • MSc in Pet Nutrition
  • MSc in Animal Nutrition
57
पेट न्यूट्रिशनिस्ट डिग्री लेने के बाद कहां-कहां मिल सकती है नौकरी? (Pet Nutritionist Jobs)
Image Credit : Getty

पेट न्यूट्रिशनिस्ट डिग्री लेने के बाद कहां-कहां मिल सकती है नौकरी? (Pet Nutritionist Jobs)

पेट न्यूट्रिशनिस्ट बनने के बाद आपके लिए कई करियर ऑप्शन मौजूद हैं, जिसमें-

  • वेटरनरी हॉस्पिटल या क्लीनिक में न्यूट्रिशन कंसल्टेंट बन सकते हैं।
  • पेट फूड कंपनियों में रिसर्च एंड डेवलपमेंट की नौकरी कर सकते हैं।
  • एनिमल शेल्टर और NGOs में काम करने का मौका मिल सकता है।
  • आप चाहें तो फ्रीलांस कंसल्टेंट के तौर पर भी काम कर सकते हैं।
  • खुद का कंसल्टेंसी सेंटर खोलना भी एक अच्छा विकल्प है।
67
पेट न्यूट्रिशनिस्ट को सैलरी कितनी मिलती है? (Pet Nutritionist Salary)
Image Credit : Getty

पेट न्यूट्रिशनिस्ट को सैलरी कितनी मिलती है? (Pet Nutritionist Salary)

शुरुआती लेवल पर एक पेट न्यूट्रिशनिस्ट की सैलरी लगभग 25,000 से 40,000 रुपये महीना हो सकती है। कुछ साल का अनुभव होने पर यह सैलरी 50,000 से 80,000 रुपये महीना तक पहुंच सकती है। अगर आप फ्रीलांस कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं, तो हर केस या पैकेज के हिसाब से अच्छी कमाई हो सकती है। इंटरनेशनल पेट फूड कंपनियों या रिसर्च सेक्टर में तो सैलरी और भी ज्यादा होती है।

77
पेट न्यूट्रिशनिस्ट करियर फ्यूचर स्कोप (Pet Nutritionist Career Scope)
Image Credit : Getty

पेट न्यूट्रिशनिस्ट करियर फ्यूचर स्कोप (Pet Nutritionist Career Scope)

भारत में पेट इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। खासकर मेट्रो सिटीज में लोग अपने पालतू जानवरों की हेल्थ और डाइट पर पहले से ज्यादा खर्च कर रहे हैं। पेट फूड मार्केट लगातार विस्तार कर रहा है, जिससे इस फील्ड में स्किल्ड एक्सपर्ट्स की मांग बढ़ रही है। आने वाले समय में यह करियर हाई-डिमांड और हाई-पेइंग प्रोफेशन बन सकता है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
करियर टिप्स
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved