MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • CAT 2025: IIM से पढ़ाई के बाद कितना मिलता है पैकेज?

CAT 2025: IIM से पढ़ाई के बाद कितना मिलता है पैकेज?

IIM Placement Packages: कैट 2025 कैंडिडेट के लिए बड़ी खबर है। गुवाहाटी में नया IIM खुलने जा रहा है, जहां एडमिशन इसी साल से शुरू होंगे। इस बीच जानिए देश में कुल कितने IIM हैं, एडमिशन प्रोसेस क्या है और IIM से पढ़ाई करने के बाद कितना पैकेज मिलता है।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Aug 23 2025, 02:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
IIM में एडमिशन पाना हर मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का सपना
Image Credit : Getty

IIM में एडमिशन पाना हर मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का सपना

भारत में मैनेजमेंट स्टडीज (Management Studies) के लिए IIM यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को सबसे बेस्ट माना जाता है। देश के अलग-अलग शहरों में फैले ये टॉप इंस्टीट्यूट्स लाखों मैनेजमेंट स्टूडेंट्स का सपना होते हैं। IIM से एमबीए करने वाले स्टूडेंट्स न सिर्फ देश में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी शानदार पैकेज पाते हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि देश में एक और नया IIM खुलने जा रहा है। यह गुवाहाटी में खुलेगा और इसका नाम IIM गुवाहाटी होगा। खास बात यह है कि इस साल से एडमिशन भी शुरू कर दिए जाएंगे। यानी जिन स्टूडेंट्स ने CAT 2025 की तैयारी की है, उनके लिए यह एक और नया ऑप्शन होगा।

25
देशभर में कितने IIM हैं?
Image Credit : Getty

देशभर में कितने IIM हैं?

फिलहाल देश में कुल 20 IIM हैं। इनमें से IIM अहमदाबाद सबसे पुराना और मशहूर संस्थान है। इसके अलावा IIM बैंगलोर, IIM कोलकाता, IIM लखनऊ और IIM कोझिकोड भी टॉप रैंकिंग वाले इंस्टीट्यूट्स में गिने जाते हैं। इन IIM में एमबीए (MBA), पीजीडीएम (PGDM), एग्जिक्यूटिव एमबीए और पीएचडी तक के कोर्स कराए जाते हैं। साथ ही कई शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट और ऑनलाइन प्रोग्राम भी यहां उपलब्ध हैं।

35
IIM से पढ़ाई करने के बाद कितना पैकेज मिलता है?
Image Credit : Getty

IIM से पढ़ाई करने के बाद कितना पैकेज मिलता है?

हर साल IIM का प्लेसमेंट रिपोर्ट काफी चर्चा में रहता है। इस साल के आंकड़ों की बात करें, तो IIM अहमदाबाद का एवरेज पैकेज 34.45 रुपए लाख प्रति वर्ष रहा, जबकि सबसे ज्यादा पैकेज 1.46 करोड़ प्रति वर्ष का मिला। IIM बैंगलोर में एवरेज पैकेज 34.88 लाख रुपए और सबसे ज्यादा पैकेज 1.15 करोड़ प्रति वर्ष का रहा। वहीं IIM कोलकाता में 2023 के दौरान औसत पैकेज 35.07 लाख और हाईएस्ट पैकेज 1.15 करोड़ तक पहुंचा।

45
क्या CAT के बिना भी IIM में एडमिशन होता है?
Image Credit : Getty

क्या CAT के बिना भी IIM में एडमिशन होता है?

IIM का रेगुलर MBA कोर्स केवल CAT स्कोर पर ही मिलता है। CAT रिजल्ट आने के बाद हर IIM अपनी-अपनी कटऑफ जारी करता है और फिर इंटरव्यू व ग्रुप डिस्कशन के बाद ही एडमिशन फाइनल होता है। लेकिन IIM के Executive MBA प्रोग्राम जैसे PGPX, EPGP, IPMX में CAT की बजाय GMAT या GRE स्कोर से एडमिशन मिलता है। यहां खास बात यह है कि जिन कैंडिडेट्स के पास 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस होता है, उन्हें CAT देने की जरूरत नहीं होती। ऐसे उम्मीदवारों को GMAT स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर एडमिशन मिल जाता है।

55
IIM के किन कोर्सेस में मिलता है डायरेक्ट एडमिशन?
Image Credit : Getty

IIM के किन कोर्सेस में मिलता है डायरेक्ट एडमिशन?

IIM में कुछ शॉर्ट-टर्म और सर्टिफिकेट कोर्स जैसे लीडरशिप, डाटा एनालिस्ट, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में न तो CAT और न ही GMAT की जरूरत पड़ती है। इन कोर्सेस में सीधे आवेदन किया जा सकता है। पूरी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को IIMs की ऑफिशियल वेबसाइट देखनी चाहिए।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
शिक्षा समाचार
करियर समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved