Swatantrata Diwas Par Bhashan 2025: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर, स्कूल फंक्शन में बोलने के लिए स्टूडेंट्स के लिए यहां दिए गए हैं 5 बेस्ट भाषण आइडिया। जानिए कैसे करें भाषण की शुरुआत कि शब्द सुनने वालों के दिलों को छू जाए।
Independence Day Speech for Students: भारत 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की तैयारी कर रहा है। इस खास दिन पर स्कूल-कॉलेज से लेकर सभी सरकारी-प्राइवेट कार्यालयों तक में तिरंगा फहराया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसमें से सबसे स्पेशल होता है स्वतंत्रता दिवस भाषण प्रतियोगिता। अगर आप एक स्टूडेंट हैं और इस साल स्वतंत्रता दिवस भाषण प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट कर रहे हैं, तो यहां से लें बेस्ट Independence Day Speech आइडिया 2025, जिनकी मदद से आप अपने भाषण को दमदार बना सकते हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख सकते हैं। पढ़िए स्वतंत्रता दिवस 2025 के लिए 5 दमदार भाषण जिसे सुनकर लोग खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाएंगे।
15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने की शुरुआत कैसे करें?
स्वतंत्रता दिवस पर एक स्टूडेंट को अपने स्कूल में भाषण देने की शुरुआत सम्मान, जोश और गर्व के साथ करना चाहिए, जिससे श्रोता यानी टीचर्स, प्रिंसिपल, क्लासमेट्स उनके शब्दों से तुरंत जुड़ाव महसूस करें। भाषण देने के शुरुआत ऐसे करें-
माननीय प्रधानाचार्य जी, आदरणीय शिक्षकों और मेरे प्यारे साथियों को मेरा नमस्कार। आज हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं उस दिन को मनाने के लिए, जिसने हमें आजादी की सांस दी, 15 अगस्त, हमारा स्वतंत्रता दिवस।
स्वतंत्रता दिवस भाषण 2025: स्वतंत्रता का मतलब सिर्फ आजादी नहीं, जिम्मेदारी भी है
मैं आज आप सबके सामने स्वतंत्रता दिवस पर एक अहम बात कहने आया हूं। हम हर साल 15 अगस्त को झंडा फहराते हैं, मिठाई खाते हैं, नारे लगाते हैं... लेकिन क्या हम आजादी का मतलब समझते हैं? आजादी सिर्फ अंग्रेजों से मुक्ति नहीं थी, ये हमें सोचने, पढ़ने, बोलने और आगे बढ़ने की आजादी देती है। लेकिन इसके साथ आती है जिम्मेदारी। देश की सेवा, सफाई, ईमानदारी और एकता की जिम्मेदारी। आइए, हम इस आजादी को सिर्फ जश्न नहीं, एक कसम बनाएं कि हम भारत को और बेहतर बनाएंगे।
जय हिंद, वंदे मातरम।

15 अगस्त पर भाषण 2025: आज के युवा और स्वतंत्र भारत
आज जब हम आजादी का 78वां साल मना रहे हैं और 79वीं बार आजादी का तिरंगा फहरा रहे हैं, ऐसे में हमें ये भी सोचना चाहिए कि आजादी के बाद असली हीरो अब हम हैं, हम युवा। देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब हमारे कंधों पर है। नई तकनीक, नई सोच और नई ऊर्जा के साथ हम भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं। हमें मेहनत, ईमानदारी और देशप्रेम से अपने हर काम में भारत का नाम ऊंचा करना है। यही आजादी का असली मतलब है। अपने देश को अपने सपनों से जोड़ना।
जय भारत।
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2025: महात्मा गांधी और अहिंसा का संदेश
जब हम स्वतंत्रता दिवस की बात करते हैं, तो महात्मा गांधी जी का नाम खुद-ब-खुद सामने आता है। उन्होंने हमें सिखाया कि लड़ाई सिर्फ हथियारों से नहीं, विचारों से भी जीती जा सकती है। उनके सत्य और अहिंसा के रास्ते ने एक पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया। आज हम जिस शांत और लोकतांत्रिक भारत में रह रहे हैं, वह गांधी जी के उन्हीं सिद्धांतों की वजह से है। आज हमारा फर्ज है कि हम उनके बताए रास्ते पर चलें। झूठ से लड़ें, और सच्चाई का साथ दें।
धन्यवाद।

स्वतंत्रता दिवस के लिए बेस्ट भाषण आइडिया 2025 : गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें
जब हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, तो हमारे दिमाग में भगत सिंह, नेहरू, गांधी जी जैसे नाम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, हजारों ऐसे सेनानी थे जिनका नाम इतिहास की किताबों में नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी जान कुर्बान की। चाहे वो झांसी की रानी हो, बिरसा मुंडा हो या उत्तर पूर्व के योद्धा, इन सभी ने आजादी की नींव रखी। आज का दिन है उन्हें याद करने का और उनके बलिदान को नमन करने का।
जय हिंद।
ये भी पढ़ें- CBSE 10th Compartment Result 2025 Date: 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा, कहां देखें मार्कशीट
स्वतंत्रता दिवस पर शानदार भाषण 2025 स्टूडेंट्स के लिए: एक नया भारत- स्वच्छ, शिक्षित और सुरक्षित
आज का भारत बदल रहा है। डिजिटल हो रहा है, अंतरिक्ष में पहुंच रहा है, दुनिया में नाम कमा रहा है। लेकिन साथ ही चुनौतियां भी हैं- गंदगी, अशिक्षा और बेरोजगारी। क्या हम चाहते हैं कि ये समस्याएं यूं ही रहें? बिल्कुल नहीं। तो आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी मिलकर संकल्प लें कि हम अपने देश को साफ रखेंगे, पढ़ेंगे, दूसरों को पढ़ाएंगे और हर हाल में देश का भला सोचेंगे। तभी सच्चे मायनों में हम आजाद कहलाएंगे।
भारत माता की जय।
ये भी पढ़ें- Shibu Soren Education: कितने पढ़े-लिखे थे शिबू सोरेन, जानिए किसने दिया दिशोम गुरु नाम
