JoSAA काउंसलिंग 2023 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। जेईई एडवांस्ड में सफल कैंडिडेट अधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

एजुकेशन डेस्क। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in के जरिए काउंसलिंग के लिए एप्लीकेशन रजिस्टर कर सकते हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2023 और जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट काउंसलिंग प्रोसेस में भाग लेने के एलिजिबेल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोसा काउंसलिंग विंडो 10 बजे से ओपेन
JoSSA counselling 2023 : काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो सुबह 10 बजे से खोल दी गई है। JoSAA 2023 काउंसलिंग प्रोसेस में रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग शामिल है। मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 जून को और फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही आर्किटेक्टर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए सफल घोषित कैंडिडेट की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जून से शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें. JEE Advanced Result 2023 : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट घोषित, कैंडिडेट्स यहां देखें direcrt link

JoSAA काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें 

  • कैंडिडेट JoSAA 2023 की अधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  • कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन डीटेल्स भरें।
  • कैंडिडेट की नेशनल्टी, एलिजिबिलिटी का स्टेट कोड, सेक्स आदि जैसे डीटेल्स फॉर्म में भरें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म चेक करें और उसे पूरा करें

जोसा काउंसलिंग शेड्यूल 2023

इवेंट्सडेट
जोसा 2023 रजिस्ट्रेशन या च्वाइस फिलिंग19 जून
AAT क्वालिफाई कैंडिडेट के लि रजिस्ट्रेशन24 जून
कैंडिडेट की च्वाइस पर जोसा मॉक सीट एलोकेशन-1 डिस्प्ले25 जून
जोसा मॉक सीट एलॉटमेंट डिस्प्ले 27 जून
जोसा 2023 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 28 जून
जोसा सीट अलॉटमेंट राउंड 130 जून
ऑनलाइन रिपोर्टिग फीस पेमेंट/डॉक्यूमेंट अपलोड/रिस्पॉन्स/क्वैरी पर कैंडिडेट के रिस्पॉन्स (राउंड1) 30 जून से 4 जुलाई
सवालों पर जवाब देने की अंतिम तारीख5 जुलाई
जोसा राउंड 2 सीट अलॉटमेंट6 जुलाई 

जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिया गया है। इस साल परीक्षा में कुल 43 हजार से अधिक कैंडिडेट को सफलता मिली है। अब इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमीशन के काउंसलिंग शुरू की जाएगा।