JPSC Final Result Out: जेपीएससी की ओर से संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आशीष अक्षत टॉपर बने हैं। कुल 342 पदों के लिए कैंडिडेट का चयन किया गया है। अभ्यर्थी jpsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JPSC Final Result 2023 Declared: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा कुल 342 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इसके माध्यम से झारखंड राज्य की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्तियां की जाएंगी। जानिए JPSC Final Result 2023 कैसे चेक करें, पोस्ट डिटेल और टॉपर्स लिस्ट।

JPSC Final Result 2023 Toppers List: टॉप 10 की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

इस बार JPSC टॉपर बने हैं आशीष अक्षत, जिन्होंने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। उनके बाद अभय कुमार दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 10 में जगह बनाने वाले अन्य नाम इस प्रकार हैं-

  • आशीष अक्षत
  • अभय कुमार
  • रवि रंजन कुमार
  • गौतम गौरव
  • श्वेता
  • राहुल कुमार विश्वकर्मा
  • रॉबिन कुमार
  • संदीप प्रकाश
  • स्वाति केशरी
  • राजीव रंजन

JPSC Civil Service Final Result Toppers List Direct Link

JPSC के कितने पदों पर हुई है भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 342 पदों को भरा गया है। यह नियुक्तियां झारखंड राज्य की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए की गई हैं। पोस्ट वाइज डिटेल नीचे देखें-

  • उप समाहर्ता (Deputy Collector)- 207 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक (DSP)- 35 पद
  • राज्य कर पदाधिकारी- 56 पद
  • कारा अधीक्षक- 2 पद
  • शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2)- 10 पद
  • जिला समादेष्टा - 1 पद
  • सहायक निबंधक- 8 पद
  • श्रम अधीक्षक- 14 पद
  • प्रोबेशन पदाधिकारी- 6 पद
  • उत्पाद निरीक्षक- 3 पद
  • कुल पद- 342

वैकेंसी डिटेल और पोस्ट वाइज सैलरी चेक करने के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें-

JPSC Official Notification Check Here

JPSC Final Result 2023: योग्यता और चयन प्रक्रिया क्या रही?

JPSC सिविल सर्विस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य था। आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 35 वर्ष तय की गई थी, जबकि आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार छूट मिली थी। परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था। हालांकि, आरक्षित वर्गों को इसमें भी कुछ छूट दी गई थी। मुख्य परीक्षा का भाषा विषय यानी हिंदी और अंग्रेजी केवल क्वालिफाइंग था, इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत कई पदों पर वैकेंसी, जानिए सेलेक्शन प्रोसेस

कैसे चेक करें JPSC Final Result?

  • सबसे पहले jpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Combined Civil Services Result 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF खुलेगा जिसमें नाम, एप्लिकेशन नंबर, कैटेगरी और आवंटित सेवा की जानकारी मिलेगी।
  • अंतिम चयन उन्हीं अभ्यर्थियों का हुआ है जिन्होंने प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पास किया है।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक: jpsc.gov.in

ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: BSF में 3588 कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका