सार
MP Board Result 2024 class 12 topper: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा आज कर दी गई है। सहारा पब्लिक एचएस स्कूल के जयंत यादव ने 12वीं कक्षा में 487 अंकों के साथ टॉप किया है।
MP Board topper list 2024 class 12: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। सहारा पब्लिक एचएस स्कूल के जयंत यादव ने 12वीं कक्षा में 487 अंकों के साथ टॉप किया है। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज, 24 अप्रैल को शाम 4 बजे हुई। छात्र एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर चेक सकते हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक हुई थी।
MP Board Result 2024: जयंत यादव बने टॉपर
एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में सहारा पब्लिक एचएस स्कूल के जयंत यादव 12वीं टॉपर बने हैं। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किये हैं।
MP Board Result 2024: पिछले साल 2023 में खंडवा की अनी जैन थी 12वीं टॉपर
पिछले साल 2023 में एमपी बोर्ड 12 परीक्षा में खण्डवा की अनी जैन, कॉमर्स स्ट्रीम से मध्यप्रदेश 12वीं टॉपर बनी थी। उन्होंने 500 में से कुल 482 मार्क्स, 96.4% स्कोर किये थे।
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं मैथ्स ग्रुप, साइंस टॉपर्स लिस्ट
रैंक - 1 - अंशिका मिश्रा, 493 मार्क्स, शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बोडाबाग
रैंक - 2 - अंकित चौबे, 491 मार्क्स, शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर
रैंक 3 - गीता लोधी, 490 मार्क्स, शासकीय बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, नरसिंहपुर
रैंक 4 - कृति चौरसिया, 488 मार्क्स, शासकीय नेहरू उ.मा. वि. महाराजपुर, छतरपुर
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं साइंस बायो ग्रुप टॉपर्स
रैंक 1- सना अंजुम खान, 487 मार्क्स, मिशन उमावि. छपारा, सिवनी
रैंक 2- प्रेक्षा राजपूत, 486 मार्क्स, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला
रैंक 3- मेहर कुरैशी, 485 मार्क्स, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1 - विनय पांडे, 480 मार्क्स, शासकीय उ.मा.वि. पहाड़ी खेड़ा, पन्ना
रैंक 2 - प्रतीक्षा अहिरवार, 475 मार्क्स, शासकीय उ. मा. वि. तरीचरकलां, निवाड़ी
रैंक 3 - मयंक पटले, 474 मार्क्स, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी , बैहट , बालाघाट
रैंक 4- रानी यादव, 471 मार्क्स, शा. उ. मा. वि. क्र-1, शिवपुरी
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1 - मुस्कान दांगी, 493 मार्क्स, सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय, सिरोंज, विदिशा
रैंक 2- गरिमा जैन, 482 मार्क्स, महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 1, छतरपुर
रैंक 2 - गौरी जैसवाल, 482 मार्क्स, टैगोर व्ही. एन. हायर सकेंडरी स्कूल, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर
रैंक 2 - दिया कोटवानी, 482 मार्क्स, ज्ञान ज्योति ई. एम हायर सकेंडरी स्कूल, नैनपुर , मंडला
MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस स्ट्रीम टॉपर्स लिस्ट
रैंक 1 - नंदनी मलगम, 464 मार्क्स, शासकीय कन्या हायर सकेंडरी स्कूल, समनापुर, डिंडौरी -
रैंक 2 - श्री कृष्णा मिश्रा, 462 मार्क्स, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन
रैंक 3 - ऐश्वर्या चौबे, 460 मार्क्स, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन
MP Board 12th Result 2024 Direct Link
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 रोल नंबर से कैसे चेक करें?
- सबसे पहले एमपी बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- दिये गये स्थान पर अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
mpresults.nic.in
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
ये भी पढ़ें
MP Board topper list 2024 class 10: अनुष्का अग्रवाल एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर, मिले 495 मार्क्स