MPPSC 2023 Topper List: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है, जो मैहर में नायब तहसीलदार के रूप में काम कर रहे हैं। कुल 197 पदों पर चयन हुआ और इस बार महिलाओं का प्रदर्शन भी शानदार रहा।
MPPSC 2023 Final Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। अभी वह मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कुल 1575 में से 966 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश चौहान हैं, जिन्हें 941.75 अंक मिले हैं, वहीं तीसरे स्थान पर सागर के यशपाल स्वर्णकार हैं, जिन्हें 909.25 अंक मिले हैं। इस बार 19 में से सिर्फ 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। जिनमें महिलाओं ने 13 पद हासिल किए। टॉप 10 में 3 महिलाएं शामिल रहीं।
कितने पदों पर चयन हुआ?
MPPSC के मुताबिक कुल 229 पदों के लिए परीक्षा हुई थी, लेकिन 197 पदों पर चयन हुआ है। 7 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित थे, लेकिन वे खाली रह गए। मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च 2024 तक चला था। मुख्य परीक्षा रिजल्ट 30 दिसंबर 2024 को आया था। इंटरव्यू 7 जुलाई से 7 अगस्त 2025 तक चला और फाइनल रिजल्ट शनिवार, 8 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ।
टॉपर अजीत मिश्रा कौन हैं?
अजीत मिश्रा अभी मैहर में नायब तहसीलदार हैं। हाल ही में 1 महीने की ट्रेनिंग के लिए ग्वालियर गए हैं। 3–4 महीने पहले उन्हें मैहर में पोस्टिंग मिली थी। युवाओं को वे हमेशा लगातार मेहनत और धैर्य रखने की सलाह देते हैं।
MPPSC 2023 टॉप 10 रैंक लिस्ट
| रैंक | नाम | कुल अंक |
|---|---|---|
| 1 | अजीत मिश्रा (EWS) | 966 |
| 2 | भुवनेश चौहान | 941.75 |
| 3 | यशपाल स्वर्णकार | 909.25 |
| 4 | अभिषेक जैन | 889.25 |
| 5 | अनुराग गुर्जर | 888.25 |
| 6 | प्रिया अग्रवाल | 885 |
| 7 | अर्पिता राय | 869.50 |
| 8 | सूरज सिंह | 862.50 |
| 9 | कल्पेश सिंह | 862 |
| 10 | अदिति जैन | 861.75 |
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, युवाओं का समर्पण, मेहनत और धैर्य प्रदेश के विकास को नया दिशा देगा।
