MS Dhoni birthday 2025: 7 जुलाई, कैप्टन कूल धोनी के जन्मदिन पर जानिए उनकी और पत्नी साक्षी का एजुकेशन क्वालिफिकेशन। क्या साक्षी, एमएस धोनी से ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं? स्कूल से लेकर कॉलेज तक, दोनों की पढ़ाई की पूरी डिटेल।

MS Dhoni vs Sakshi Dhoni Education: महेंद्र सिंह धोनी यानी कैप्टन कूल 7 जुलाई को अपना 44वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह दिन न सिर्फ धोनी फैमिली के लिए बल्कि क्रिकेट के फैंस के लिए भी खास होता है। इस दिन रांची स्थित धोनी के घर के बाहर हजारों फैंस जुटते हैं और उन्हें बर्थडे विश करते हैं। क्रिकेट की दुनिया में भारत को दो-दो वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी मैदान पर हमेशा शांत नजर आए। अपने प्रोफेशनल क्रिकेट लाइफ में बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां बेहद शांति और शालीनता के साथ निभाने वाले धोनी की पर्सनल लाइफ काफी दिलचस्प है। 7 जुलाई 1981 को धोनी का जन्म बिहार के रांची (अब झारखंड में) शहर में हुआ। राजपूत परिवार में जन्मे एमएम धोनी के पिता का नाम पान सिंह और मां का नाम देवकी देवी है। धोनी अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। आज उनके बर्थडे पर जानिए कि एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है और दोनों ने कहां से पढ़ाई की है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन से स्कूल-कॉलेज से पढ़े हैं एमएस धोनी, कितनी डिग्रियां

झारखंड, रांची के रहने वाले एमएस धोनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई DAV जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची) से पूरी की। इसी स्कूल में धोनी ने फुटबॉल, बैडमिंटन और फिर क्रिकेट में अपनी रूचि दिखाई, जो आगे जाकर उनके लिए लाइफ और करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। स्कूल के दिनों में उन्हें फुटबॉल खेलना बहुत पसंद था और वह एक फुटबॉलर बनना चाहते थे लेकिन एक दिन स्कूल क्रिकेट टीम में मिले मौके ने उनकी पसंद बदल दी और आज उनकी गिनती भारत के महान क्रिकेटरों में होती है। 12वीं बोर्ड एग्जाम पास करने के बाद धोनी ने आगे की पढ़ाई के लिए रांची के St. Xavier’s College में एडमिशन ली, लेकिन क्रिकेट में व्यस्तता के चलते वह कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। धोनी के पास फॉर्मल यूनिवर्सिटी डिग्री नहीं है। हालांकि इंडियन क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने 2001 से 2003 तक रेलवे में TTE की नौकरी की थी।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं साक्षी धोनी, स्कूल-कॉलेज डिग्रियां

साक्षी धोनी ने भी शुरूआती पढ़ाई रांची के जवाहर विद्या मंदिर से की थी। हालांकि यह बेहद कम समय के लिए था। फिर उन्होंने वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून से स्कूलिंग पूरी की, जो कि एक प्रीमियम बोर्डिंग स्कूल है। इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया। साक्षी एक पढ़ी-लिखी और प्रोफेशनली क्वालिफाइड महिला हैं। शादी से पहले उन्होंने होटल इंडस्ट्री में इंटर्नशिप भी की थी। इसी दौरान साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की पहली मुलाकात भी हुई थी। जो आगे चल कर रिश्ते में बदल गई।

महेंद्र सिंह धोनी या साक्षी धोनी दोनों में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

अगर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के सिर्फ शैक्षणिक योग्यता (Academic Qualification) की बात करें, तो साक्षी धोनी एमएस धोनी से ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट में डिग्री ली है और प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी की है। जबकि एमएस धोनी सिर्फ 12वीं पास हैं। उनका फोकस स्कूल के बाद सीधे क्रिकेट करियर पर था और उन्होंने इंडिया के लिए इतनी उपलब्धियां हासिल की कि आज वो खुद किताबों में पढ़ाए जाते हैं।

हालांकि एमएस धोनी और साक्षी दोनों की पढ़ाई की राहें अलग रहीं, लेकिन दोनों ही अपने-अपने फील्ड में शानदार हैं। जहां धोनी ने क्रिकेट से देश का नाम रौशन किया, वहीं साक्षी एक जिम्मेदार मां, पत्नी और अब एक बिजनेसवुमन के रूप में भी नाम बना रही हैं।