Unique Job Requirement China: चीन की एक यूनिवर्सिटी में कैंटीन मैनेजर की जॉब के लिए PhD की डिग्री मांगी गई है। हालांकि सैलरी लाखों में है, लेकिन क्या इस जॉब प्रोफाइल के लिए डॉक्टरेट की डिग्री जरूरी है? इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Job Vacancy: अगर आप स्टूडेंट हैं या नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोचिए, एक ऐसी नौकरी जिसमें खाना बनाना या परोसना नहीं, बल्कि कैंटीन मैनेज करनी है, लेकिन इसके लिए चाहिए PhD! जी हां, चीन की एक टॉप यूनिवर्सिटी ने कैंटीन मैनेजर के लिए ऐसा ऑफर निकाला है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैंटीन मैनेजर जॉब का प्रोफाइल दिखने में सिंपल, लेकिन शर्तें हाई-फाई

ये अनोखी वेकेंसी आई है साउथईस्ट यूनिवर्सिटी, नानजिंग, चीन की तरफ से। नौकरी का काम सीधा-सादा है, कैंटीन में खाना कैसा बन रहा है, सफाई हो रही है या नहीं, सप्लायर से बातचीत और थोड़े बहुत कागजी काम। लेकिन बात यहां खत्म नहीं होती, इस जॉब के लिए सबसे जरूरी योग्यता है, डॉक्टरेट डिग्री, यानी PhD

कैंटीन मैनेजर जॉब की सैलरी पैकेज जानकर हो जाएंगे खुश

इस कैंटीन मैनेजर की नौकरी में सैलरी है करीब 25,000 अमेरिकी डॉलर सालाना, यानी लगभग ₹21.50 लाख प्रति वर्ष है। यूनिवर्सिटी के एक स्टाफ मेंबर ने बताया कि कुकिंग आना जरूरी नहीं, लेकिन अगर आपने फूड, न्यूट्रिशन या होटल मैनेजमेंट से कोई डिग्री ली है, तो यह आपके लिए बोनस पॉइंट हो सकता है।

कैंटीन मैनेजर जॉब वैकेंसी के लिए जरूरी योग्यता

  • PhD डिग्री अनिवार्य
  • अंग्रेजी भाषा में दक्षता जरूरी
  • MS Office जैसे ऑफिस सॉफ्टवेयर का ज्ञान
  • अनुभव हो तो और भी बेहतर

वैकेंसी ऑनलाइन होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही ये वैकेंसी ऑनलाइन आई, चीन समेत दुनियाभर के सोशल मीडिया पर लोग भड़क उठे। एक यूजर ने लिखा, “अब खाना चखने के लिए भी PhD चाहिए क्या?” कुछ ने कहा, “अब चीन में नौकरी का कंपटीशन इतना बढ़ गया है कि कैंटीन वाली जॉब के लिए भी डॉक्टरेट मांग ली गई।”

चीन की टॉप 39 यूनिवर्सिटीज में से एक है साउथईस्ट यूनिवर्सिटी

साउथईस्ट यूनिवर्सिटी, चीन की टॉप 39 यूनिवर्सिटीज में से एक है, जहां से पढ़ाई करने के बाद बड़ी-बड़ी नौकरियों की गारंटी मिलती है। लेकिन इस ‘PhD कैंटीन मैनेजर’ की वैकेंसी ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है।