पंजाब बोर्ड 5वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। 5वीं में कुल 99.74 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लड़कों का पास परसेंटेज 99.65 प्रतिशत है। ट्रांसजेंडर ग्रुप के छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत है।

करियर डेस्क : पंजाब बोर्ड 5वीं क्लास का रिजल्ट जारी हो गया है। स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के वाइस चेयरमैन वरिंद्र भाटिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रिजल्ट 99.69 प्रतिशत रहा है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। 5वीं में कुल 99.74 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, लड़कों का पास परसेंटेज 99.65 प्रतिशत है। ट्रांसजेंडर ग्रुप के छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत है। अभिभावक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रोल नंबर या नाम की मदद से बच्चे का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब बोर्ड 5th क्लास रिजल्ट का पास प्रतिशत

इस बार पंजाब बोर्ड पीएसईबी 5वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 6 मार्च तक चली थीं। जिसमें 2,93,847 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस परीक्षा में 2,92,947 स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट का पास प्रतिशत 99.69% है।

पंजाब बोर्ड 5वीं क्लास रिजल्ट 2023 Direct Link

ऐसा माता-पिता जिनके बच्चे पंजाब बोर्ड 5वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर PSEB क्लास 5th का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बच्चों की मार्कशीट भी इसी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

पंजाब बोर्ड 5th क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें

  • सबसे पहले पंजाब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
  • Punjab Board 5th Class Result 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • बच्चे का रोल नंबर और डेटऑफ बर्थ डालकर सबमिट कर दें.
  • बच्चे का 5वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट चेक कर लें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें.

पंजाब बोर्ड 5th क्लास की मार्कशीट कब मिलेगी

पीएसईबी ने एक महीने के अंदर ही 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, छात्रों की मार्कशीट कुछ समय बाद स्कूलों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभिभावक स्कूल से ही बच्चों की मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। रिजल्ट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए माता-पिता स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

ICSE Board Results 2023 : आईसीएसई बोर्ड पर सबसे बड़ी अपडेट, यहां देखें रिजल्ट

UP Board Result 2023 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट चेक करें 5 सिंपल स्टेप में...