RBSE 5th Result 2025 Declared: राजस्थान बोर्ड 5वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कुल 97.47% बच्चे पास हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर है। छात्रों के पैरेंट्स rajpsp.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 5th Result 2025 Out: राजस्थान के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने RBSE कक्षा 5वीं का रिजल्ट 2025 आज जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 97.47% रहा है। परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 0.41 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें कि पिछले साल यानी 2024 में 97.06% छात्र पास हुए थे। खास बात ये रही कि एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्र और अभिभावक शाला दर्पण (rajshaladarpan.nic.in) और पीएसपी पोर्टल (rajpsp.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

RBSE 5th Result 2025 Direct Link

RBSE 5th Result 2025 Pass Percentage: इस बार पास हुए इतने स्टूडेंट्स, लड़कियां आगे

इस साल 13,30,190 स्टूडेंट्स कक्षा 5 की फाइनल परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 12,96,495 पास हुए हैं। कक्षा 5 की परीक्षा में शामिल होने वाले कुल छात्रों में से 689296 सरकारी स्कूलों से और 640894 प्राइवेट स्कूलों से हैं।

  • राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 की परीक्षा में इस साल कुल 97.47% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
  • लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 97.66%, जबकि लड़कों का 97.29%।
  • ये आंकड़े एक बार फिर दिखाते हैं कि लड़कियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

RBSE 5th Result 2025: ग्रेड-वाइज कक्षा 5 का रिजल्ट

RBSE 5वीं रिजल्ट 2025 में इस बार अधिकांश छात्रों ने कक्षा 5 की परीक्षा ग्रेड बी के साथ उत्तीर्ण की है। देखिए आंकड़े-

ग्रेड ए (81-100): 502295 छात्र

ग्रेड बी (61-80): 700081

ग्रेड सी (41-60): 93771

ग्रेड डी (33-40): 148

ग्रेड ई (0-32): 31550

RBSE Class 5 Result कैसे चेक करें?

आपके बच्चे ने 5वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, तो रिजल्ट ऐसे चेक करें-

  • सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर "5वीं, 8वीं रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  • कक्षा 5 का रिजल्ट लिंक ओपन करें।
  • रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर डालें।
  • सबमिट करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

RBSE 8वीं का रिजल्ट पहले ही हो चुका है जारी

इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने 8वीं कक्षा का परिणाम भी इसी महीने जारी किया था। इस साल 12,64,618 छात्रों ने 8वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 12,22,369 स्टूडेंट्स पास हुए, और कुल पास प्रतिशत 96.66% रहा।

पिछले साल कैसा था RBSE 5वीं का रिजल्ट?

RBSE 5वीं का रिजल्ट 2024 में भी रिजल्ट मई में आया था। उस समय करीब 14.37 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। तब पास प्रतिशत था 97.06%। पिछले साल, अधिकांश छात्रों ने कक्षा 5 की परीक्षा B ग्रेड के साथ उत्तीर्ण की थी। A: कुल छात्रों में से 31.59% उत्तीर्ण हुए, B: 57.33% C: 8.12% और D ग्रेड से 0.01% छात्र पास हुए थे।