RRB Assistant Loco Pilot Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB ALP Result 2025 घोषित कर दिया है। जानिए CBAT रिजल्ट स्कोर कैसे चेक करें, कट ऑफ, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया और मेडिकल परीक्षा से संबंधित जरूरी अपडेट।

RRB ALP Result 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने RRB ALP Result 2025 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित एटिट्यूड टेस्ट (CBAT) में शामिल हुए थे, वे अब अपने रिजल्ट्स RRBs की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इस साल यह परीक्षा 15 जुलाई से 31 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। DV का स्थान और समय उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर के माध्यम से भेजा जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ दो सेट सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी A4 साइज में लानी होगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट और ई-कॉल लेटर कब जारी होगा?

DV के लिए शेड्यूल होने के बाद उम्मीदवारों को ईमेल, SMS या वेबसाइट नोटिफिकेशन के जरिए ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा। इसमें तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और DV, मेडिकल परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। जिसके अनुसार कैंडिडेट को आगे के प्रोसेस में शामिल होना होगा।

ये भी पढ़ें-UPSC NDA 2 Result 2025: कब आएगा एनडीए-एनए रिजल्ट? जानिए डेट और टाइम पर लेटेस्ट अपडेट

RRB ALP Result 2025 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले RRBs की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध RRB ALP Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर लिस्ट होंगे।
  • फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें। 
  • रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है-

RRB Ajmer Direct Link to Check Result

RRB Chennai Direct link to Check Result

RRB Kolkata Direct link to Check Result

RRB Thiruvananthapuram Direct link to Check Result

RRB Siliguri Direct link to Check Result

कट ऑफ और CBAT स्कोर कार्ड

RRB ALP रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा, CBAT स्कोर कार्ड 01 अक्टूबर 2025 की शाम 7 बजे से अगले 15 दिनों तक वेबसाइट पर लाइव रहेगा।

आरआरबी एएलपी वैकेंसी डिटेल्स: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों को भरेगा। सभी संबंधित जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार RRBs की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- RRB Recruitment 2025: रेलवे में 8875 पद, ग्रेजुएट और 12वीं पास के लिए सबसे ज्यादा वैकेंसी कौन सी पोस्ट पर?