RRB NTPC Answer Key 2025 Out: ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए रेलवे NTPC 2025 की आंसर की और रिस्पांस शीट जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट के पास आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी है। 6 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। जानिए डिटेल।
RRB NTPC Answer Key 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC ग्रेजुएट लेवल पोस्ट्स के लिए CBT 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी गई है। यह आंसर की मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को RRB की रीजनल वेबसाइट्स पर अपलोड की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ-साथ क्वेश्चन पेपर और आंसर चेक कर सकते हैं।
कहां चेक करें RRB NTPC आंसर की 2025?
RRB NTPC Answer Key 2025 चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रीजन की ऑफिशियल RRB वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। वहां RRB NTPC Answer Key 2025 लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगे गए जरूरी लॉगइन डिटेल्स भरें। इतना करने के बाद आंसर की दिख जाएगा।
RRB NTPC Answer Key 2025 पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी
जारी आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 2025 में अगर किसी सवाल के उत्तर को लेकर आपको लगता है कि उसमें गलती है, तो आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹50 और बैंक चार्जेस जमा करने होंगे। कैंडिडेट्स को बता दें कि अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है तो आपके पैसे (बैंक चार्ज काटकर) वापस कर दिए जाएंगे।
RRB NTPC Answer Key 2025 पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट
आरआरबी एनटीपीसी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट 6 जुलाई 2025 रात 11:55 बजे तक है। इसके बाद कोई भी चैलेंज स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RRB NTPC Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- आरआरबी एनटीपीसी आंसर की डाउनलोड करने के लिए RRB की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
- “RRB NTPC Answer Key 2025 (Graduate Level)” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए जरूरी लॉगइन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आंसर की खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
- RRB NTPC आंसर की और आपत्ति दर्ज करने से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट अपने रीजन की ऑफिशियल RRB वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
