RB NTPC UG Result 2025 Declared: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC UG Result 2025 जारी कर दिया है। प्रयागराज, पटना, रांची समेत कई रीजन के नतीजे और कट-ऑफ उपलब्ध हैं। यहां जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका और आगे की प्रक्रिया।
RRB NTPC Undergraduate Result 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार NTPC अंडरग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों उम्मीदवार जो लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बड़ी खबर है। इस बार कई रीजन, प्रयागराज, गुवाहाटी, जम्मू-कश्मीर, पटना, रांची और तिरुवनंतपुरम के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने कट-ऑफ मार्क्स भी अपलोड कर दिए हैं, जिससे उम्मीदवार यह समझ सकें कि चयन की रेस में उनकी पोजीशन कहां तक बनी है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ अपने रीजन की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाना होगा।
RRB NTPC UG Result 2025: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
रेलवे एनटीपीसी रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले अपने रीजन की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे RRB NTPC Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर आप अपना रिजल्ट सीधे देख सकेंगे।
- रिजल्ट ओपन होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में पड़ने वाली जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें।
RRB Ranchi region result direct link
RRB Patna region result direct link
RRB Jammu-Srinagar region result direct link
RRB Prayagraj region result direct link
RRB Thiruvananthapuram region result direct link
RRB Guwahati region result direct link
RRB Bhubaneshwar region result direct link
RRB Bengaluru region result direct link
RRB Siliguri region result direct link
RRB Chennai region result direct link
RRB Kolkata region result direct link
RRB Gorakhpur region result direct link
RRB Bilaspur region result direct link
RRB Chandigarh region result direct link
कब हुई थी आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा?
RRB NTPC अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 देशभर के कई सेंटरों पर 7, 8, 11-14, 18-22, 28-29 अगस्त और 1-4, 8-9 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 15 सितंबर को आंसर की जारी की गई और आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 20 सितंबर थी।
कितनी वैकेंसी पर हो रही है भर्ती?
RRBs इस भर्ती के जरिए कुल 3445 पदों को भरेंगे। इनमें शामिल हैं-
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क- 2022 पद
- अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट- 361 पद
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 990 पद
- ट्रेन क्लर्क- 72 पद
इस भर्ती में हर साल लाखों युवा शामिल होते हैं, इसलिए कट-ऑफ भी काफी प्रतिस्पर्धी रहता है।
ये भी पढ़ें- RRB Group D Mock Test Active: रेलवे परीक्षा से पहले कर लें रियल जैसी प्रैक्टिस, बड़ी अपडेट जारी
रेलवे एनटीपीसी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद आगे क्या?
रिजल्ट के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया जल्द ही जारी होगी। उम्मीदवारों को अपने-अपने रीजनल RRB की वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- UP Home Guard सरकारी नौकरी: सिलेक्शन कैसे होगा? रेस, हाइट और एग्जाम... जान लें वरना फॉर्म भरना बेकार
