रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए 9000 रिक्तियों के बारे में सूचना जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी। डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें

RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 9000 टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 8 अप्रैल है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डिटेल वैकेंसी नोटिफिकेशन 9 मार्च को आरआरबी की वेबसाइटों पर जारी की जाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 के माध्यम से 9000 रिक्तियों पर योग्य व चयनित कैंडिडेट्स की बहाली की जायेगी। इसमें से 1100 रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए हैं, और 7900 रिक्तियां टेक्नीशियन ग्रेड III सिग्नल के लिए हैं।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 आयु सीमा

टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 36 वर्ष होनी चाहिए, और टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 एप्लीकेशन फीस

एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

डिटले एजुकेशन क्वालिफिकेशन ऑफिशियल आरआरबी वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज में आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 4% की कमी, इन नियमों में बदलाव बना कारण

GATE रिस्पॉन्स शीट 2024 जारी, आंसर की 21 फरवरी को, जानें कब आयेगा रिजल्ट